Muzaffarpur: शराब धंधेबाजों से डील में जेल भेजे गए दारोगा की खंगाली जाएगी संपत्ति

Muzaffarpur News शराब धंधेबाजो से डील करने में जेल भेजे गए करजा थाना के प्रभारी थानेदार ब्रज किशोर यादव की संपत्ति खंगाली जायेगी। इसके लिए भी विशेष टीम ने कवायद शुरू कर दी है। दो द‍िन पहले दारोगा को शराब धंधेबाजों से डील करते हुए पकड़ा गया था।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:41 PM (IST)
Muzaffarpur: शराब धंधेबाजों से डील में जेल भेजे गए दारोगा की खंगाली जाएगी संपत्ति
शराब धंधेबाजों से डील में जेल भेजे गए दारोगा की खंगाली जाएगी संपत्ति

मुज़फ़्फ़रपुर, जागरण संवाददाता। शराब धंधेबाजो  से डील करने में जेल भेजे गए करजा थाना के प्रभारी थानेदार ब्रज किशोर यादव की संपत्ति खंगाली जायेगी। इसके लिए भी विशेष टीम ने कवायद शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नौकरी में आने के बाद दारोगा द्वारा कितने की संपत्ति अर्जित की गई है। इसके बारे में पता किया जायगा। साथ ही उनके बैंक खातों को भी जांच किया जायेगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। क्योकि अगर गैरकानूनी ढंग से संपत्ति अर्जित की गई होगी तो जब्ती की कार्रवाई की जायगी।

बता दें कि दो दिन पूर्व एन्टी लिकर टास्क फोर्स ने उक्त दारोगा को कच्ची पक्की इलाके से शराब धंधेबाजों से डील करते हुए पकड़ा था। मामला दर्ज कर दारोगा को जेल भेजा जा चुका है। दारोगा के बारे में कहा जा रहा कि वर्दी पहनने के बाद उन्होंने शराब धंधेबाजों से रिश्ते बनाए, ताकि मालामाल हो सके। पुलिस का कहना है कि दारोगा का मोबाइल का भी कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है। जिससे यह पता चल सकेगा कि उन्होंने किस किस से बात की है। इसके बाद उन सभी पर भी कार्रवाई की जायगी। बताते चले कि  दारोगा बनने के बाद उनकी तैनाती सदर थाना में की गयी थी। वहां से अवैध वसूली करते उनका वीडियो वायरल हुआ था।

 इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद करजा थाना में उनकी तैनाती की गई थी। वर्तमान में करजा थानेदार के छुट्टी पर होने के कारण ब्रज किशोर यादव प्रभार में थे। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात कच्ची पक्की में शराब माफिया से डील करने को वे पहुंचे थे। तभी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। रेंज आईजी गणेश कुमार ने कहा कि दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। आगे विभागीय कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जायगी।

chat bot
आपका साथी