कांटी में मतदाता सूची से मुखिया का नाम ही विलोपित, राजनीति शुरू

मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत के 14 वार्डों में से करीब 11 वार्डो के कई परिवार का नाम एक साथ गायब है। वहीं कई का नाम इधर से उधर कर दिया गया है।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:36 AM (IST)
कांटी में मतदाता सूची से मुखिया का नाम ही विलोपित, राजनीति शुरू
सभी पंचायत सचिव को नए सिरे से आदेश जारी कर सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है।

मुजफ्फरपुर, जासं। कांटी प्रखंड में मतदाता सूची के विखंडन में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। विखंडन के बाद मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के वर्तमान मुखिया का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत के 14 वार्डों में से करीब 11 वार्डो के कई परिवार का नाम एक साथ गायब है। वहीं, कई का नाम इधर से उधर कर दिया गया है। इससे कुल 5500 वोटर प्रभावित हैं। मामले में जीपीएस ने बताया कि इसके लिए सभी पंचायत सचिव को नए सिरे से आदेश जारी कर सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण ऐसी परेशानी हुई है। आपत्ति लेकर इसे सुधार किया जाएगा। 

सिवाईपट्टी : मीनापुर प्रखंड की रघई पंचायत के मुखिया का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया। मुखिया चंदेश्वर प्रसाद ने बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की है। आवेदन में बताया कि वर्तमान पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का वार्ड विखंडन किया गया है जिसमें मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ मेरा भी नाम विलोपित कर दिया गया है। इतना ही नहीं पंचायत के अन्य सभी वार्डों से भी कई लोगों का नाम विलोपित कर दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंडों में सुधार का काम चल रहा है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

बलौरडीह की मतदाता सूची से 2353 नाम गायब

कुढऩी प्रखंड की बलौरडीह पंचायत की मतदाता सूची से 2353 वोटरों का नाम गायब है। बलौर निवासी नीरज सिंह ने इस बाबत बीडीओ से शिकायत मतदाता सूची में सुधार करने की मांग की है। कहा कि विधान सभा चुनाव के समय यहां 6706 मतदाता थे। जबकि वर्ष 2021 की मतदाता सूची के प्रकाशन में 4353 मतदाता हैं। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी से मतदाता सूची में इतना अधिक अंतर दिख रहा है। इसमें सुधार का कार्य चल रहा है। तीन से चार दिनों में सुधार हो जाएगा। 

chat bot
आपका साथी