विधि शाखा प्रभारी से मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने किया जवाब तलब

जानकारी होने के बाद भी विधि शाखा प्रभारी मुकदमे की सुनवाई से पहले निगम के अधिवक्ता को समय पर अपना पक्ष नहीं उपलब्ध कराया। इससे निगम का पक्ष कमजोर हो गया। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:33 AM (IST)
विधि शाखा प्रभारी से मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने किया जवाब तलब
समय पर निगम का पक्ष नहीं रखे जाने से विरोधी पार्टी को लाभ मिल गया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। उच्च न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे में समय पर निगम का पक्ष नहीं रखे जाने से विरोधी पार्टी को लाभ मिल गया। नगर आयुक्त ने इसके लिए विधि शाखा प्रभारी ललन कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब तलब किया है। जानकारी होने के बाद भी विधि शाखा प्रभारी मुकदमे की सुनवाई से पहले निगम के अधिवक्ता को समय पर अपना पक्ष नहीं उपलब्ध कराया। इससे निगम का पक्ष कमजोर हो गया। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

वार्डों में 21 जून को बंटेगा राशन कार्ड

मुजफ्फरपुर : जिन लोगों का राशन कार्ड लंबित है उनको 21 जून को मिलेगा। नगर निगम को एसडीओ कार्यालय से वितरण के लिए 4909 राशन कार्ड मिले हंै। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के अनुसार 21 जून को वार्ड पार्षदों की मदद से एनयूएलएम कार्यकर्ता कार्ड का वितरण करेंगी। उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी वितरण कार्य पर नजर रखेंगी।

बाढ़ पूर्व तैयारी बैठक से नदारद रहे अधिकारी व पंचायत सचिव

मुशहरी (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड में प्रतिवर्ष बाढ़ की तबाही के मदेनजर सीओ सुधांशु शेखर ने शुक्रवार को सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राजस्व कर्मचारियों व पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई। बैठक में सीओ सुधांशु शेखर, राजस्व अधिकारी ज्योति लता रानी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार व जेएसएस राघवेंद्र नारायण के अलावा कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मुखिया, पंसस व उपमुखिया शामिल हुए, लेकिन पंचायत सचिव इक्के-दुक्के ही शामिल हुए। सीओ ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावितों के अनुग्रह अनुदान हेतु परिवारों की सूची को डीबीटी किया जा रहा है। इसे हर हाल में 19 जून तक पूरा कर लेना है। बाढ़ आने पर आश्रय स्थल के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 30 स्थलों का चयन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव का परवाना बनाने का भी निर्णय हुआ। सामुदायिक किचेन के संभावित स्थल पर एक सप्ताह का राशन संग्रह कर रखने का निर्णय लिया गया। पशु चारा हेतु जिले को सूचना देने का निर्णय लिया गया। सीओ ने बताया कि बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारी व पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा व उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा। शीघ्र ही प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई जाएगी। तटबंध की जर्जर स्थिति के संबंध में जल संसाधन विभाग को पत्र देकर मरम्मत का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में मुखिया रविंद्र पासवान, मो. शहाबुद्दीन, राजहंस राय, मुखिया पति शिवनाथ राय, उमेश साह, भोला राय, पंसस पंकज मिश्रा, मो. अली, ब्रजकिशोर राय, रंजीत कुमार आदि थे। 

chat bot
आपका साथी