अब प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर रहेंगे फरीदाबाद समेत 11 शहरों से आने वाले प्रवासी

पूर्व में 10 शहरों को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी किया गया था आदेश। अन्य शहरों से आने वालों को जांच कर होम क्वारंटाइन में भेजने का निर्देश।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 01:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 01:38 PM (IST)
अब प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर रहेंगे फरीदाबाद समेत 11 शहरों से आने वाले प्रवासी
अब प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर रहेंगे फरीदाबाद समेत 11 शहरों से आने वाले प्रवासी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सूरत, अहमदाबाद, मुंबई ,पुणे, कोलकाता, बेंगलुरू, दिल्ली, गाजियाबाद, गुड$गांव और नोएडा के अलावा अब 11 वें शहर फरीदाबाद को भी उस लिस्ट में शामिल किया गया है, जहां से आने वाले प्रवासियों को प्रखंडस्तरीय क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जाएगा। रविवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने वीसी के तहत पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इन सभी को प्रखंड क्वारंटाइन केंद्र अथवा वैसे पंचायतस्तरीय क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जाएगा, जहां सभी सुविधाएं मौजूद हों। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर व लोगों की रहने की व्यवस्था व केंद्रों की साफ-सफाई आदि को लेकर भी निर्देश दिए।

प्रखंडों में रिसेप्शन काउंटर बनाने का निर्देश

डीएम ने पदाधिकारियों से सभी प्रखंडों में व्यवस्थित रिसेप्शन काउंटर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि वहीं पर विहित प्रपत्र में आने वाले प्रवासियों का निबंधन करें।

जांच कर होम क्वारंटाइन में भेजे

चिह्नित 10 शहरों के अलावा अन्य शहरों से आए हुए प्रवासी श्रमिकों को विहित प्रपत्र में उनका डिटेल्स भरते हुए तथा स्क्रीङ्क्षनग कराते हुए होम क्वारंटाइन में भेजनें का निर्देश डीएम ने दिया। डीएम ने कहा कि प्रखंड स्तरीय केंद्रों में किसी भी तरह की अव्यवस्था पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा, सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।  

कोरोना संकट में उपभोक्ताओं को राहत

कोरोना संकट की स्थिति में केरोसिन के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। केरोसिन तेल के थोक एवं खुदरा कीमतों में गिरावट आई है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि थोक केरोसिन वितरकों द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 13.25 से 13.78 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को 14.25 से 14.78 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बताया कि केरोसिन के दाम में कमी आई है। लाजमी है कि इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर पर ही उपभोक्ताओं को केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेल की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं को बरगलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनपर कार्रवाई भी की जाएगी। 

 
chat bot
आपका साथी