ब‍िहार में पति-पत्नी और चर्चित अभिनेत्री के पंचायत चुनाव लड़ने का मामला सुर्खियों में, जान‍िए श‍िवहर का माजरा

ब‍िहार पंचायत चुनाव में बड़ा ही रोचक मामला सामने आ रहा है। शिवहर प्रखंड के ताजपुर पंचायत में मुखिया और सरपंच की पत्नी भी चुनावी मैदान में वहीं भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री डॉ. अर्चना सिंह भी चुनाव लड़ रहीं हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 12:42 PM (IST)
ब‍िहार में पति-पत्नी और चर्चित अभिनेत्री के पंचायत चुनाव लड़ने का मामला सुर्खियों में, जान‍िए श‍िवहर का माजरा
श‍िवहर ज‍िले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे प्रत्‍याशी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

शिवहर, जासं। पंचायत चुनाव के तहत जिले के शिवहर प्रखंड में 15 नवंबर को मतदान होना है। एक हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। इनमें ताजपुर पंचायत सुर्खियों में है। ताजपुर पंचायत से मुखिया और सरपंच पद के लिए दंपती मैदान है। ताजपुर पंचायत से सरपंच पद के लिए निवर्तमान सरपंच मुकेश कुमार सिंह एक बार फिर मैदान में है। मुकेश कुमार सिंह जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं। वह दोबारा सरपंच पद पर चुनाव लड़ रहे है। वहीं, उनकी पत्नी आरती सिंह भी सरपंच पद के लिए मैदान में है। अब देखना यह होगा कि दोनों में से कौन बाजी मारता है।

इधर, ताजपुर पंचायत से पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह मैदान में है। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता देवी भी मुखिया पद का चुनाव लड़ रही है। अजय कुमार सिंह पूर्व में ताजपुर पंचायत के मुखिया रहे है। पिछला चुनाव हार गए थे। इस बार नामांकन के साथ ही विवादों से घिर गए। नामांकन के अवसर पर अजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित भोज में चावल-मछली खाकर ढाई सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। मामले को लेकर शिवहर नगर थाने में अजय के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। बहरहाल, पति-पत्नी के बीच मुकाबले की यह खबर इलाके में चर्चा का केंद्र बनी है।

सिनेस्टार भी चुनावी मैदान में

शिवहर जिले में पंचायत चुनाव में अधिवक्ता, इंजीनियर, व्यवसायी, संवेदक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सिने स्टार भी मैदान में है। भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री डॉ. अर्चना सिंह भी चुनावी मैदान में है। वह जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार से मैदान में है। डॉ. अर्चना सिंह के पति डॉ. आरके सिंह शिवहर के चर्चित आर्थेपेडिक सर्जन है। जबकि, अर्चना पिछले दो दशक से फिल्मों में सक्रिय है। उन्होंने रविकिशन समेत सभी बड़े हीरो के साथ सैकड़ों सफल फिल्में की है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है।

chat bot
आपका साथी