दरभंगा के केशेश्वरस्थान में बाढ़ में डूबी गांव की जमीन ,शहर में करनी पड़ी अंत्येष्टि

शनिवार को कमला बलान नदी से 18 घंटे बाद उसका शव निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। शव मिला तो स्वजन शहर के भीगो श्मशान गए। वहां कबीर सेवा संस्थान के नवीन सिन्हा ने मदद की। भतीजे ने मुखाग्नि दी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:46 AM (IST)
दरभंगा के केशेश्वरस्थान में बाढ़ में डूबी गांव की जमीन ,शहर में करनी पड़ी अंत्येष्टि
शहर के भीगो श्मशान घाट में भतीजे ने दी मुखाग्नि। फोटो- जागरण

दरभंगा, जासं। कुशेश्वरस्थान पूर्वी व पश्चिमी प्रखंड में बाढ़ के कारण लोग अपनों को गांव में मिट्टी भी नहीं दे पा रहे। दाह संस्कार की बड़ी समस्या है। इस कारण सुघराइन लक्षमिनिया गांव के एक युवक की रविवार को शहर के भीगो मुक्तिधाम में अंत्येष्टि कर दी गई। गांव में बाढ़ से जमीन डूबी है। सुघराइन लक्षमिनिया निवासी रामसागर राय का पुत्र विपिन कुमार शुक्रवार को घर से निकला। शनिवार को कमला बलान नदी से 18 घंटे बाद उसका शव निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। शव मिला तो स्वजन शहर के भीगो श्मशान गए। वहां कबीर सेवा संस्थान के नवीन सिन्हा ने मदद की। भतीजे ने मुखाग्नि दी।

दस किलोमीटर नाव से सफर

अंत्येष्टि में शामिल लोगों ने बताया कि हमारा जीवन नाव पर है। समय पर अंत्येष्टि कर नहीं करते तो क्रिया-कर्म में परेशानी होती। दस किमी नाव से जाना पड़ता है।

महिसौत में कोठी में हुई थी अंत्येष्टि

21 जुलाई को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत में 90 वर्षीय शिबली यादव की मौत के बाद भी लोग परेशान थे। बाद में मचान पर कोठी रखकर अंत्येष्टि की गई।  

मधुबनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में परेशानी बरकरार

जाटी, मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में कड़ी धूप के बीच रविवार को नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी रही। पश्चिम चंपारण में नदियां कटाव कर रही हैैं। गंडक बराज से शाम तक एक लाख, 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मधुबनी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद भी परेशानी बरकरार है। बाढ़ में टूटी सड़कों पर आवागमन बाधित है। जिले में धौंस और कोसी का कहर जारी है। लौकहा, बेनीपट्टी और मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में पानी का दबाव बना है। बेनीपट्टी प्रखंड के कई गांव पानी से घिरे हैैं। इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में नाव ही आवागमन का सहारा है। शिवहर जिले में बागमती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। तटबंध की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती नदी शांत रही। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने लगी है।

chat bot
आपका साथी