हथियार के बल पर बोलेरो से अगवा युवती पहुंची थाने

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिघियाघाट बाजार से अपहृत युवती (19) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि युवती स्वयं थाने पहुंची है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:08 PM (IST)
हथियार के बल पर बोलेरो से अगवा युवती पहुंची थाने
हथियार के बल पर बोलेरो से अगवा युवती पहुंची थाने

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिघियाघाट बाजार से अपहृत युवती (19) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि युवती स्वयं थाने पहुंची है। इस मामले में विगत 3 जुलाई को बोलेरो सवार हथियार से लैस अपराधियों द्वारा जबरन अगवा कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए युवती की मां ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। कहा था कि उसकी पुत्री अपनी भाभी रिकु देवी के साथ सिघियाघाट बाजार के पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकासी करने गई थी। वहां से रिकु देवी रोते हुए अपने घर वापस लौटी। परिवार वालों द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक बोलेरो पर सवार 4-5 की संख्या में हथियार से लैस लड़का उतरा और युवती (रिकु देवी की ननद) को जबरन बोलेरो में बैठा लिया। शिवनाथपुर वार्ड 3 निवासी शम्भु सिंह का पुत्र वकील कुमार और श्याम सुंदर सिंह का पुत्र अंकित कुमार की पहचान उसने कर ली। इस बात को लेकर अपहृता की मां जब आरोपी के माता-पिता को कहने गई कि आपका लड़का मेरी लड़की को जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले गया है तो आरोपित वकील कुमार की मां राज कुमारी देवी, पिता शम्भु सिंह और बहन कंचन कुमारी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से खदेड़ते हुए भगा दिया। इस बात पर हरेराम सिंह की पत्नी अलका देवी बोली कि मेरा लड़का सुजीत कुमार (16) बोला है कि हम वकील कुमार को काला रंग का बैग साईकिल से रघुनंदन सेठ हाई स्कूल के समीप बोलेरो गाड़ी पर पहुंचा दिया है। उसने यह संदेह जताया था कि सभी ने षड्यंत्र कर उसकी पुत्री को अगवा कर लिया है। युवती की मां ने आरोपितों का मोबाइल नम्बर भी आवेदन में अंकित किया था। साथ हीं युवती की खोजबीन कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने बताया कि चूंकि युवती बालिग है। उसके बरामद होने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी