कठघरे में निगम की कार्यप्रणाली, बैठक में होगी बहस

नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 22 को। तीन साल से जमे निगम कर्मचारियों के तबादले पर लगेगी मुहर।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 08:15 AM (IST)
कठघरे में निगम की कार्यप्रणाली, बैठक में होगी बहस
कठघरे में निगम की कार्यप्रणाली, बैठक में होगी बहस

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। महापौर सुरेश कुमार ने नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की 22 नवंबर को बुलाई है। बैठक में निगम की कार्यप्रणाली कटघरे में होगी। तीन साल से एक ही शाखा एवं पद पर जमे निगम कर्मचारियों के तबादले पर मुहर लग सकती है। महापौर के साथ उपमहापौर ने भी कर्मचारियों के एक ही पद पर वर्षो से बने रहने पर सवाल उठाया है। वहीं, चलंत शौचालय की गुणवत्ता एवं कुछ कर्मचारियों की भूमिका पर बैठक में बहस हो सकती है। बैठक में बहस के लिए महापौर ने 10 प्रस्ताव रखा है। इनमें से अधिकांश निगम की कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों की भूमिका से संबंधित है।

महापौर द्वारा बैठक के लिए रखा गया एजेंडा

- नगर निगम के कर्मचारियों के के फेरबदल पर विचार

- जुब्बा सहनी पार्क में लगने वाले झूला एवं ठेला के किराए में वृद्धि

- ट््वीन टाइप मोबाइल शौचालय की गुणवत्ता पर विचार

- अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने

- सात निश्चय योजना के तहत प्रत्येक वार्ड के बचे तीन-तीन योजनाओं का टेंडर करने पर विचार

- निगम में कार्यरत कर्मचारियों की पदवार सूची बैठक में रखने

- बचे हुए वृद्धा पेंशनधारियों के भुगतान पर विचार

- पेशाकर में अतिक्रमण से संबंधित आए आवेदनों एवं उसके निष्पादन पर विचार कठघरे 

chat bot
आपका साथी