दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक का ससुराल में पेड़ से लटकता मिला शव, मधुबनी के खुटौना की घटना
मधुबनी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ससुराल के निकट आम के बगीचे में मिला शव दो माह पहले बलानपट्टी की लड़की से युवक ने किया था प्रेम विवाहमृतक के पिता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी सास-ससुर व साढु नामजद
मधुबनी (खुटौना), जासं। लौकहा थाना क्षेत्र में झांझपट्टी आशा पंचायत के बलानपट्टी गांव से सटे दक्षिण एक आम के बगीचे में रविवार की सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग शव देखने बगीचे में जुटने लगे। युवक ने दो माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। ससुराल वाले इस रिश्ते से खूश नहीं थे। मृतक की पहचान खुटौना थाना क्षेत्र के परसाहि तिरिसिया के महेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश महतो के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंची लौकहा थाना की पुलिस ने पेड़ से लटकते शव को नीचे उतारा और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान होते ही स्वजनों को भी सूचना दी गई और वे घटनास्थल पर पहुंचे। फंदे से लटकर मृत्यु की खबर पाकर बलानपट्टी पहुंचे मृतक के पिता महेश्वर महतो ने इसे सुनियोजित साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
दर्ज बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें मृतक के ससुर बलानपट्टी निवासी महेंद्र महतो, पत्नी मूर्ति देवी तथा थाना क्षेत्र के ङ्क्षहगवा निवासी मृतक के साढू विभाष महतो को नामजद किया गया है। मृतक के ससुर महेंद्र महतो तथा पत्नी मूर्ति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतक के साढू विभाष महतो फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले मृतक नीतीश महतो की शादी प्रेम प्रसंग में बलानपट्टी की मूर्ति देवी से हुई थी। बताया जाता है कि मृतक के ससुराल वाले इस संबंध से प्रसन्न नहीं थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
फंदे से लटका मिला महिला का शव, सास गिरफ्तार
बेनीपट्टी। अड़ेर थाना क्षेत्र के नरही गांव में महिला का शव बरामद होने के बाद कोहराम मच गया। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे थे, जबकि कुछ इसे हत्या मान रहे हैं। मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में अपनी पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि नरही गांव में 22 वर्षीय पूजा देवी का शव पंखे से लटका मिला। कुछ लोगों का मानना है कि महिला ने अपनी सास की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका की मां बिस्फी गांव की प्रेमा देवी ने इसे हत्या बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। मृतका की मां प्रेमा देवी ने अपने बयान में बताया कि उनकी बेटी पूजा देवी की शादी चार माह पूर्व नरही गांव के टुनाई मंडल के साथ हुई थी। लड़की अपने ससुराल नरही में अपनी सास के साथ रहती थी, जबकि उसका पति राजस्थान में रहता है।
थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सास व बहु में साग-सब्जी बनाने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद बहु पूजा देवी ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। मृतका के भाई ने कोलकाता से फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका की मां ने बताया कि सास उनकी बेटी को प्रताडि़त करती रही है जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। बहरहाल, हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित सास को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।