पियर के जरंगी घाट पर मिला क्षतविक्षत शव, सनसनी

बंदरा के पियर थाना क्षेत्र के जरंगी घाट पर क्षतविक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को कई टुकड़ों में काट कर फेंका गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 02:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 02:30 AM (IST)
पियर के जरंगी घाट पर मिला क्षतविक्षत शव, सनसनी
पियर के जरंगी घाट पर मिला क्षतविक्षत शव, सनसनी

मुजफ्फरपुर। बंदरा के पियर थाना क्षेत्र के जरंगी घाट पर क्षतविक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को कई टुकड़ों में काट कर फेंका गया था। सिर व एक पैर पानी में और एक हाथ सड़क के किनारे पड़ा मिला है। इसे देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का ताता लग गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे देखने से प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उसे कई टुकड़ों में काटकर तेजाब डाल दिया गया है। कई अंग जले हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

लोगों ने बताया कि देखने से किसी महिला का शव लग रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव किसी महिला का लग रहा है। हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए अंग काटकर अलग-अलग फेंके गए हैं। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मोतीपुर में डूबने से युवक की मौत : मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही मालिकाना गाव में तिरहुत मुख्य नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान गाव के ही हरिकिशुन चौहान के पुत्र कृष्णा चौहान (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कृष्णा पड़ोसी पंकज कुमार के साथ मवेशी के लिए घास काटने नहर किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। पानी मे डूबते देख उसे बचाने गया पंकज भी गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला। इसमें कृष्णा चौहान की मौत हो चुकी थी। वहीं, पंकज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पंकज को पीएचसी में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी