देश के लिए दरभंगा राज परिवार का योगदान चर्चित, मिथिलांचल के विकास की मांग पर भूपेंद्र यादव ने कही बड़ी बात

Darbhanga news दरभंगा पहुंचे केंद्री मंत्री ने कहा- दरभंगा राज पर‍िवार के बारे काफी अध्‍ययन क‍िया है। व‍िकास में इनका योगदान ऐत‍िहास‍िक है। मिथिला के विकास पर दरभंगा महाराज के पौत्र व केंद्रीय मंत्री भूपेंदर के बीच हुई बातचीत।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 09:40 PM (IST)
देश के लिए दरभंगा राज परिवार का योगदान चर्चित, मिथिलांचल के विकास की मांग पर भूपेंद्र यादव ने कही बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री भूपेंदर यादव को राज दरभंगा का प्रतीक चिन्ह भेंट करते कुमार कपिलेश्वर सिंह। जागरण

दरभंगा, जासं। केंद्रीय श्रम रोजगार एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को रामबाग स्थित दरभंगा राज के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दरभंगा के महाराज डा. कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह से मिले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व श्री कुमार के बीच दरभंगा के राज परिवार की ओर से देश में शैक्षणिक, औद्योगिक, रेल, हवाई सेवा के अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान पर चर्चा हुई। श्री कुमार ने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा, राजनगर और मधुबनी को पर्यटन स्थल में परिवर्तित और मिथिलांचल के विकास की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। साथ ही राजनगर और मधुबनी समेत राज दरभंगा को देखने की भी इच्छा जाहिर की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनगर अपने दिव्य शैली एवं वास्तुकला के लिए चर्चित रहा है। इसे सहेजने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दरभंगा राज के विषय में मैंने काफी अध्ययन किया है। दरभंगा राजपरिवार की योगदान एवं उनकी कीर्ति पूरे भारत में चर्चित है। इससे पहले श्री कुमार ने केंद्रीय मंत्री को चादर एवं राज दरभंगा के प्रतीक चिन्ह मछली से सम्मानित किया गया। मौके पर दरभंगा प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, प्रदेश महामंत्री सह विधान परिषद सदस्य देवेश चंद्र, नगर विधायक संजय सरावगी, अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव, विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू , जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मीना झा आदि मौजूद थे।

दरभंगा एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भव्य स्वागत

केंद्रीय श्रम, रोजगार, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को मधुबनी जाने के लिए यात्री विमान से दरभंगा हवाई अड्डे पर उतरे। यहां पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. संजय जयसवाल, पंचायती राज मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, दरभंगा के सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सांसद डा. अशोक कुमार यादव, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक डा. मुरारी मोहन झा, अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव, विस्फी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ,जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी व अन्य ने मिथिला की परंपरा के अनुरूप मंत्री का स्वागत किया। यहां भूपेंद्र का स्वागत पाग, चादर एवं मखान की माला किया गया। मंत्री का काफिला मधुबनी के लिए जब हवाई अड्डा से बाहर निकला तो हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के सांसद एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे बैंड बाजा, फूल माला और गगन भेदी नारों से अभिनंदन किया। इस अवसर पर दरभंगा के सांसद ने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण महाकवि विद्यापति के नाम से यथाशीघ्र किए जाने के साथ साथ दरभंगा में बनने वाली एम्स का शिलान्यास, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवम् आईटी पार्क का उद्घाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से कराए जाने की मांग रखी। थोड़ी देर कार्यकर्ताओं के स्वागत में शामिल होने के बाद मंत्री मधुबनी के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी