Muzaffarpur news: बदमाशों की गोलियों से घायल प्रिंस की हालत नाजुक, जेल से मिली थी जान मारने की धमकी

Muzaffarpur news कांटी में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था पटना में चल रहा इलाज घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहां से खोखा बरामद की है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल मेेंं जुट गई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:44 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:44 AM (IST)
Muzaffarpur news: बदमाशों की गोलियों से घायल प्रिंस की हालत नाजुक, जेल से मिली थी जान मारने की धमकी
प्र‍िंंस मामले की पुल‍िस कर रही जांच पड़़ताल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। कांटी के पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के बलहा निवासी प्रिंस कुमार को रविवार की देर रात गोलियों से भून दिया गया था। गंभीर हालत में उन्हें बैरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पटना रेफर कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि घायल की स्थिति नाजुक है। सोमवार को भी घायल का बयान दर्ज नहीं हो सका है। इधर, पानापुर ओपी की पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहां से खोखा बरामद की है।

बता दें कि बदमाशों द्वारा उसे छह गोलियां मार दी गई थी। कहा गया कि एक गोली उसके आंत में फंसी है। बड़ा आपरेशन कर आंत से गोली निकालने की कवायद चल रही है। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि केंद्रीय कारा में बैंक लूट मामले में बंद कांटी के एक अपराधी द्वारा उसे एक महीने पूर्व काल कर धमकी दी गई थी। इसके कारण दोनों के बीच मोबाइल पर नोकझोंक भी हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसका काल डिटेल्स निकाल रही है। इसके मद्देनजर पुलिस जेल पहुंचकर भी उक्त बंदी से पूछताछ करेगी।

फरार आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाने की पुलिस ने कई सालों से फरार एक मामले में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान महेश सहनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट से लाल वारंट जारी किया गया था। इसके आधार पर उसे पकड़ा गया।

chat bot
आपका साथी