मुजफ्फरपुर की कालेज बालाओं ने स्ट्रीट फाइटिंग में लड़कों से एकाधिकार छीना

शहर के मध्य स्थित एक मॉल में ब्वाय फ्रेंड को लेकर पहले दो बालाओं के बीच भिड़ंत हुई । बाद में दोनों के पक्ष में उनकी सहेलियां भी शामिल हो गईं । उसके बाद वहां जमकर फाइटिंग हुई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:16 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:16 AM (IST)
मुजफ्फरपुर की कालेज बालाओं ने स्ट्रीट फाइटिंग में लड़कों से एकाधिकार छीना
एक का आरोप था कि दूसरी उसके ब्वाय फ्रेंड को मैसेज क्यों भेजती है? फोटो : इंटरनेट मीड‍िया

मुजफ्फरपुर, [ प्रमोद कुमार]। अब सिर्फ लड़के स्ट्रीट फाइटिंग नहीं करते लड़कियां भी करती हैं। हाल ही में कालेज बालाओं ने स्ट्रीट फाइटिंग करके लड़कों के एकाधिकार को तोड़ दिया है। कालेज बालाओं की स्ट्रीट फाइटिंग इंटरनेट मीडिया खूब चर्चा पा रही है। शहर के मध्य स्थित एक मॉल में ब्वाय फ्रेंड को लेकर पहले दो बालाओं के बीच भिड़ंत हुई। बाद में दोनों के पक्ष में उनकी सहेलियां भी शामिल हो गईं। उसके बाद वहां जमकर फाइटिंग हुई। पहले तो वहां मौजूद लोग समझ नहीं पाए और जब बात समझ में आई तो उनको जमकर डांट-फटकार लगाकर हटाया। एक बाला का आरोप था कि दूसरी उसके ब्वाय फ्रेंड को इंटरनेट मीडिया पर मैसेज क्यों भेजती है? बस इसी बात को लेकर पहले नोक-झोंक हुई जो बाद में फाइटिंग में तब्दील हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इस फाइटिंग का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह शहर में चर्चा का विषय बन गया। 

पतिदेव की सेवा से खुश हैैं व्यवसायी मैडम

व्यवसायी मैडम इन दिनों बहुत खुश हैं। उनके खुश होने का कारण भी है। उनको पतिदेव की सेवा नहीं करनी पड़ रही, बल्कि पतिदेव ही उनकी सेवा कर रहे हैं। मैडम के कार्यों को करने में उनको कोई संकोच नहीं है। चाय से लेकर भोजन तक बनाकर खिला रहे हंै। इसके लिए मैडम अपने को भाग्यशाली मानती हैं। वह कपड़े की दुकान चलाती हैं। पढ़ी-लिखी हंै। समाज सेवा का कार्य भी कर रही हंै। वह मानवाधिकार की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इससे उनकी समाज में बड़ी पहचान है। बीते सप्ताह कुछ लोग मैडम की दुकान पर उनके पतिदेव से मिलने पहुंचे थे। खोज करने पर पता चला कि वह घर में चाय बना रहे हैं। लोगों को आश्चर्य हुआ तो मैडम ने कहा कि उनकी चाय ही नहीं खाना भी वही बनाते हैं। मैडम ने यह बात गर्व से बताई।

खेल का मैदान, जनप्रतिनिधि मैडम मददगार

मैडम पढ़ी-लिखी हैं। शहर के सफाई महकमे से जुड़ी हैं। साढ़े चार साल पहले राजनीति के मैदान में कदम रखा था। इसके साथ ही उनको महकमे के चुनाव में जीत का तोहफा मिला था। जीत के बाद मैडम जनता की सेवा में लग गईं। अपने इलाके की सफाई वह स्वयं मौजूद रहकर कराती हंै। विकास को लेकर महकमे की बैठक में जमकर अपना पक्ष रखती हैं। इसके कारण वह इलाके में लोकप्रिय हैं। इन दिनों मैडम राजनीति के मैदान से निकलकर खेल के मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हंै। अपने इलाके से बच्चों को तलाश करके खेल मैदान तक पहुंचा रही हैं। उनको हर तरह की मदद पहुंचा रही हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मैडम स्वयं मैदान में मौजूद रहती हंै। उनकी इस नई भूमिका को इलाके में सराहना मिल रही है। मैडम को अगले साल फिर चुनावी मैदान में उतरना है।

डांस से प्यार, फिटनेस पर ध्यान

सरकारी महकमे में काम करने वाली समाजसेवी मैडम इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई हंै। वह इन दिनों अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हंै। शहर के सबसे महंगे जिम पर फिट रहने के लिए पसीना बहा रही हंै। मैडम को डांस से प्यार है। बेटी के साथ डांस का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। बेटी के साथ डांस में टिकी रहने के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हंै। जिम में पसीना बहाते अपनी तस्वीर को भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रही हंै। इतना ही नहीं समाजसेवी मैडम किटी पार्टी की पहचान हंै। सहेलियों के साथ खूब जमकर पार्टी करती हंै। इसका वीडियो बनाकर अपनों तक पहुंचाती हंै। मैडम खुले मन की हंै। कुछ भी छिपाती नहीं हैं। उनकी यह अदा उनको जानने वालों को खूब भा रही है।  

chat bot
आपका साथी