शादी के दूसरे ही द‍िन प्रेमी संग फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन, दरभंगा मेें खूब हो रही चर्चा

दरभंगा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में धूमधाम से शादी हुई दुल्हे के घर आए रिश्तेदार अभी घर ही पर थे और दुल्हन भाग गई। इस घटना से दोनों परिवार मेें मातम का माहौल है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:07 PM (IST)
शादी के दूसरे ही द‍िन प्रेमी संग फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन, दरभंगा मेें खूब हो रही चर्चा
दरभंगा के जाले में दुल्‍हन के भाग जाने पर हो रही चर्चा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं। दरभंगा के जाले में इन दिनों नई नवेली दुल्हन की खूब हो रही चर्चा और हो भी क्यों ना काम ही कुछ ऐसा किया है। शादी के महज तीन दिन बाद प्रेमी के संग फरार हो गई। नवविवाहिता के ससुराल से भाग जाने पर दोनों परिवार में मातम का माहौल है। बताते चलें कि जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से युवती की शादी 15 जुलाई को हुई और 17 जुलाई नौ दो ग्यारह हो गई। महज 48 घंटे में दुल्हन के गायब  होने पर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह पहली घटना है। ऐसा कभी नहीं हुआ है। वहीं दूल्हे के घर वाले इस घटना से काफी चिंतित हैं।

दुल्हन के भाई ने जाले थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोग के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराया है। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायब नवविवाहिता को जाले के खरका मोर बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। बरामद नवविवाहित को पुलिस अभिरक्षा में दरभंगा न्यायालय में भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहिता की शादी उसकी रजामंदी से 13 जुलाई को हुई थी। उसके अचानक गायब होने पर परिजन व उसके भाई ने बहुत खोजबीन की जब नहीं मिली तो आवेदन दिया। जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि नव विवाहिता के भाई के आवेदन पर स्थानीय थाना में अगवा से संबंधित एफआइआर दर्ज कर नव विवाहिता को बरामद किया गया और 164 के बयान सहित अन्य अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बहेड़ी में दुष्कर्म की कोशिश पकड़ा गया आरोपित, जमकर हुई धुनाई

बहेड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करते एक युवक को लोगों ने दबोचकर जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बिरौल थानाक्षेत्र के उसरी गांव निवासी कृष्ण कुमार मंडल के खिलाफ पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पीडि़ता अपने घर में सोई हुई थी। इसी बीच अचानक आरोपित घर में प्रवेश कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर पीटाई करने लगा। अवाज सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपित को दबोच लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी