Muzaffarpur: शातिर चोरों की गिरफ्तारी को कई जगहों पर छापेमारी, एक संदिग्ध को उठाया, पूछताछ

Muzaffarpur Crime News काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके में शिवहर सिविल कोर्ट के कर्मी प्रकाश चंद्र के बंद घर से करीब 37 लाख की संपत्ति की चोरी मामले में हरकत में आई पुलिस की तरफ से संयुक्त अभियान चलाया गया ताकि चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:40 PM (IST)
Muzaffarpur: शातिर चोरों की गिरफ्तारी को कई जगहों पर छापेमारी, एक संदिग्ध को उठाया, पूछताछ
शातिर चोरों की गिरफ्तारी को कई जगहों पर छापेमारी।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके में शिवहर सिविल कोर्ट के कर्मी प्रकाश चंद्र के बंद घर से करीब 37 लाख की संपत्ति की चोरी मामले में हरकत में आई पुलिस की तरफ से संयुक्त अभियान चलाया गया, ताकि चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। विशेष पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार की देर रात तक कई जगहों पर छापेमारी की। जिसमें एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर सत्यापन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि बड़ी चोरी की घटना है। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर दो थाने की संयुक्त टीम गठन किया गया है। जिसमें मिठनपुरा व काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस शामिल है। सूचना के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी चली। परिणाम जल्द सामने आने की बात कही गई है। बता दें कि रविवार को कोर्ट कर्मी सपरिवार फकुली स्थित अपने गांव में छठ पर्व मनाने को गए थे। उनके पिता बैंक से रिटायर्ड अधिकारी है। इसी बीच बंद घर को देख चोरों ने निशाना बनाया।

 स्थानीय लोगों की सूचना पर वे डेरा पर पहुंचे। सामान बिखरे पड़े थे और सारी कीमती सामान चोरी की जा चुकी थी। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। कहा गया था कि 30 अप्रैल को उनके छोटे भाई की शादी है। शादी की तैयारी को लेकर घर मे नकदी रखे थे। शादी के लिए गहने की भी खरीदारी कर ली गई थी। साथ ही परिवार की अन्य महिलाएं के गहने भी चोरी कर ली गई है। मामले में स्वजनों की ओर से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया था। जिसमें एक संदिग्ध दीवार फांदते हुए तेज औजार लेकर जाते दिख रहा है।  मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। 

chat bot
आपका साथी