Temperature in Muzaffarpur Today: कल तक आसमान में छाए रह सकते मध्यम बादल

Temperature in Muzaffarpur Today तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:13 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:13 AM (IST)
Temperature in Muzaffarpur Today: कल तक आसमान में छाए रह सकते मध्यम बादल
तराई एवं मैदानी जिलों के अनेक स्थानों पर हो सकती हल्की वर्षा।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार में अभी बरसात से पूर्ण रूप से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में अगले 19 सितंबर तक के लिए जारी की है। इसमें बताया है कि उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने संभावना है। 

शिवहर में शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवा भी बह रही है। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

chat bot
आपका साथी