MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार के जिलों में तीन फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान

सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहााा। कनकनी से लोग परेशान रहे। लेकिन दिन के 12 बजे के बाद धूप निकली। पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार के अनुसार तीन फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 12:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 12:44 PM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार के जिलों में तीन फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान
मुजफ्फरपुर के हाथी चौक पर घने कोहरे में लोग जाते

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहााा। कनकनी से लोग परेशान रहे। लेकिन दिन के 12 बजे के बाद धूप निकली। पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार के अनुसार तीन फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। इस अवधि में सुबह एवं शाम घना से हल्का कुहासा रहेगा। कनकनी बरकरार रहेगी । दोपहर में धूप निकलने की संभावना। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच 7 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना।

समस्तीपुर में ठंड व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

उत्तर बिहार में अभी कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। गलन भी बरकरार रही। पछिया हवा चलने से कनकनी वाली ठंड लोगों को अंदर तक भेदती रही।

चंपारण में ठंड व कनकनी में कोई कमी नहीं

पश्चिम चंपारण के बेतिया में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी का जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है।

मोतिहारी में रविवार की दोपहर गुनगनी धूप खिलने के बाद भी ठंड व कनकनी में कोई कमी नहीं आई। सोमवार की सुबह को भी घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बगहा में सुबह से ही घना कोहरा है। रविवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड व कनकनी में कोई कमी नहीं आई।

मधुबनी में पछिया हवा से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही घना कुहासा लगा हुआ है। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी