शादी का झांसा देकर किशोरी को बनाया गर्भवती

कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:51 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:12 AM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी को बनाया गर्भवती
शादी का झांसा देकर किशोरी को बनाया गर्भवती

मुजफ्फरपुर। कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी खबर स्वजनों को तब हुई जब लड़की गर्भवती हो गई। स्वजनों ने आरोपित के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़का पक्ष ने इन्कार कर दिया। तब पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र निवासी मो. मोकिम का पुत्र मो. उबैस टेलर का काम करता है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने एक किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। लड़की शादी के लिए बराबर दबाव देती रही, लेकिन आरापित बहाना बनाकर टालता रहा। अंत में लड़की ने अपने स्वजनों को सारी बात बताई। जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पंचायत बुलाई और शादी का प्रस्ताव रखा। पहले आरोपित पक्ष के लोग आनाकानी करते रहे, किन्तु पंच लोगों के दबाव पर प्रस्ताव रखा कि पांच लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल मिलने पर शादी हो सकती है। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो आरोपित के पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता के पिता ने कटरा थाने में इस आशय का आवेदन दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने मामले की जांच की तो सही पाया। इस मामले में मो. मोकीम, मो. उबैस, मो. रूस्तम, मो. फिरोज, मो. सोएब, मो. मोस्तकीम आदि को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को मुख्य आरोपित मो. उबैस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट में हाजिर किया जाएगा। घर नहीं लौटी रेलकर्मी की पुत्री सदर थाना क्षेत्र से रेलकर्मी की पुत्री (16) एक जुलाई को घर से सब्जी खरीदने निकली और वापस नहीं आई। उसके पिता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि मूल रूप से मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गाव के निवासी हैं। वर्तमान में रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। एक जुलाई की शाम छह बजे उनकी पुत्री सब्जी खरीदने निकली थी। वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने पीयर थाना क्षेत्र के एक लड़का को आरोपित बनाया है। वह मझौलिया में मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करता है। आरोप लगाया है कि वह लड़का अक्सर उनकी पुत्री को परेशान करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी