समस्तीपुर में दो लाख टीका का लक्ष्य, केंद्रों पर वैक्सीन के लिए उमड़ी भीड़

समस्तीपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने को बनाए गए हैं छह सौ केंद्र। एएनएम आशा जीविका मोबिलाईजर आपरेटर चिह्नित स्थलों पर किया गया है तैनात। कोरोना संक्रमण से बचाव के ल‍िए गाइडलाइन का पालन जरूरी है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:29 PM (IST)
समस्तीपुर में दो लाख टीका का लक्ष्य, केंद्रों पर वैक्सीन के लिए उमड़ी भीड़
समस्तीपुर में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी। जागरण

समस्तीपुर, जासं। छह माह, छह करोड़ टीकाकरण महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मिदन पर जिले में 2 लाख टीका का लक्ष्य रखा गया है। इसकी सफलता के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने समस्तीपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही टीम का हौसला आफजाई करते रहे। साथ में प्रधानाध्यापक भुपनेश्वर राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

महाअभियान को सफल बनाने के लिए छह सौ केंद्र बनाए गए हैं। जिला स्तर कंट्रोल रूम बनाया गया है।एएनएम, आशा, जीविका, मोबिलाईजर, आपरेटर चिह्नित स्थलों पर तैनात किया गया है। वरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान में नजर रखे हुए है। जिले में अबतक छह लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। डीएम ने लोगों से अपील किया है कि सभी 18 वर्ष के ज्यादा उम्र वाले वैसे लोग जो 20 जून से पहले प्रथम डोज लिया है। वह दूसरा डोज भी जरूर ले लें।

जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और पंचायतों में लोगों ने टीका लिया। जिलाधिकारी खुद इसकी मानिटरिग करते दिखे। कई टीकाकरण केंद्रों पर अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया और लोगों से टीका लेने की अपील की। केंद्रों पर लोग कतारबद्ध होकर टीका लिया। टीका के लिए महिलाओं और पुरुषों में अलग सा उत्साह दिखा। टीकाकरण अब हर दिन चलेगा। दरसअल, कोविड टीकाकरण में जिले का प्रदर्शन अव्वल है। यहां टीकाकरण का काम बेहतर तरीके से हो रहा है। अभी तक जिले में छह लाख से ज्यादा लोग पहला डोज ले चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोग दूसरी बार इंजेक्शन लिए हैं।

परिवार नियोजन के तहत एक दर्जन महिलाओं का बंध्याकरण

कल्याणपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में फैमिली प्लाङ्क्षनग के तहत गुरुवार को एक दर्जन महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. बी. के. ठाकुर ने बताया कि फैमिली प्लाङ्क्षनग के तहत अस्पताल में कुल 12 महिलाओं को आपरेशन सर्जरी विशेषज्ञ डा. एके ठाकुर ने किया। बंध्याकरण आपरेशन कराने वाली महिलाएं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की आशा के साथ अस्पताल पहुंची थी। आपरेशन के बाद सभी महिलाओं को बेड पर चिकित्सक की देखरेख में रखा गया है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम आदि ने ऑपरेशन में सक्रिय सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी