पश्चिम चंपारण में जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष बनी सुरैया सहाब

Bihar News जदयू नेत्री सुरैया सहाब को पश्चिम चंपारण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्र जारी कर कहा है कि आपने पूर्व में भी जदयू के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी के रूप में अच्‍छा काम किया है ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:51 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष बनी सुरैया सहाब
जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष बनी सुरैया सहाब।

पश्चिम चंपारण, जासं। बिहार प्रदेश जदयू समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललिता ने जदयू नेत्री सुरैया सहाब को पश्चिम चंपारण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्र जारी कर कहा है कि आपने पूर्व में भी जदयू के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी के रूप में अ'छा काम किया है । आपकी कार्य करने की क्षमता कार्य कुशलता कर्मठता एवं कार्य के प्रति जवाबदेही को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने आपको समाज सुधार वाहिनी के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्देश भी दिया है कि आप अपने स्तर से जिला एवं जिला के सभी अनुमंडल प्रखंडों पंचायतों में समाज सुधार वाहिनी के पदाधिकारियों ,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का संगठन खड़ा करेंंगी। सरकार की लाभकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक के लोगों को जानकारी देकर लाभान्वित कराने में योगदान देंगी। बता दें कि पूर्व में सुरैया सहाब पश्चिम चंपारण जिला के जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष भी रही हैं।

माकपा की बैठक में 23 जून को समाहरणालय पर प्रदर्शन का निर्णय

उजियारपुर। माकपा लोकल कमेटी उजियारपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक गावपुर योगी चौक स्थित एक शिक्षण संस्थान में शनिवार को दिनेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। विभूतिपुर विधायक सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार एवं जिला मंत्री रामाश्रय महतो की देखरेख में हुई बैठक में पार्टी कार्यालय और विधायक अजय कुमार पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले की घटना का कार्यकर्ताओं ने कड़ी ङ्क्षनदा की। इसको लेकर 23 जून को समाहर्ता के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इसके लिए सभी इकाई की बैठक, ग्रूप मीङ्क्षटग करके किसान, मजदूर, छात्र नौजवान और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। मौके पर लोकल कमेटी सचिव एसपी सिन्हा, उपेंद्र राय, अवधेश कुमार मिश्र, रामाकांत यादव, राम नारायण भगत, राम विलास साहनी, श्याम ङ्क्षसह, मनोज कुमार, उपेंद्र दास, जगदीश महतो, राम प्रवेश राय, शिव प्रसाद ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी