मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में अधीक्षण अभियंता की पेंशन हाेगी जब्त

भवन अंचल के एसई सत्यनारायण महतो ने सरकार को नहीं दी थी संपत्ति की जानकारी, विभाग ने उनकी पेंशन जब्त करने का आदेश जारी किया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:32 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:32 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में अधीक्षण अभियंता की पेंशन हाेगी जब्त
मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में अधीक्षण अभियंता की पेंशन हाेगी जब्त

मुजफ्फरपुर, जेएनएन । मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व इसे सरकार से छुपाने के मामले में भवन निर्माण अंचल के पूर्व अधीक्षण अभियंता सत्यनारायण महतो के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भवन निर्माण विभाग ने उनकी पेंशन जब्त करने का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन अधीक्षण अभियंता ने संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी उसमें तथ्य को छुपाया गया। उक्त अधिकारी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

   उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। राजस्व पर्षद के तत्कालीन अपर सदस्य केके पाठक ने अधीक्षण अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप को सही पाया। इसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। मगर, यह उपलब्ध नहीं हुआ। इसके बाद उनकी पेंशन जब्त करने की कार्रवाई की गई। 

अपनों ने ही खोल दिया राज

अधीक्षण अभियंता की संपत्ति का राज उनके किसी करीबी ने ही खोला था। इसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। बताया जाता है कि इसके बाद ही सत्यनारायण महतो सरकार के निशाने पर आ गए। शुरुआती जांच में ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का प्रमाण मिलने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। इस बीच वे सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद बिहार पेंशन नियमावली के तहत कार्रवाई की गई। 

chat bot
आपका साथी