डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ महिला ने की खुदकुशी

कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी टोले दरजिया में मंगलवार को एक मा ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:36 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:36 AM (IST)
डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ महिला ने की खुदकुशी
डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ महिला ने की खुदकुशी

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी टोले दरजिया में मंगलवार को एक मा ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका कुढ़नी प्रखंड प्रमुख कामिनी देवी के भैंसुर की पतोहू सह उदय कुमार राय की पत्नी पुतुल देवी(23)एवं पुत्र पीयूष कुमार(डेढ़ वर्ष)बताया गया है। घटना के बाद प्रमुख एवं प्रमुख प्रतिनिधि रामसेवक राय ने फोन कर कुढ़नी पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गश्ती पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका का मायके सुमेरगंज महुआ बताया गया है। स्वजनों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को भी दी। देर शाम मृतका के माता-पिता एवं अन्य स्वजन पहुंचे। बताया गया है कि महिला ने घर का दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया। घर का दरवाजा बंद होने एवं अनहोनी की आशका पर स्वजनों ने घर का दरवाजा तोड़ा। महिला एवं उसका पुत्र पंखा से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। बेटे संग मा को खुदकुशी कर लेने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि महिला अपने दुपट्टे से अपने एवं पुत्र के गले में फासी का फंदा लगा कर पंखे से लटक गई जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मा बेटे का शव पंखे लटका हुआ था। महिला ने अपने पुत्र के साथ खुदकुशी कर ली है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि मृतका का पति असम में ट्रक चलाता है।

chat bot
आपका साथी