पारिवारिक कलह में दंपती ने की आत्महत्या

करजा थाना क्षेत्र के बोरबारा में एक दंपती ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:31 AM (IST)
पारिवारिक कलह में दंपती ने की आत्महत्या
पारिवारिक कलह में दंपती ने की आत्महत्या

मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र के बोरबारा में एक दंपती ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने मामले की जाच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतकों की पहचान बोरबारा निवासी बालिंदर महतो व उसकी पत्नी रामपति देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति- पत्नी अक्सर लड़ाई- झगड़ा करते रहते थे। शनिवार की शाम भी दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दंपती की एक पुत्री बीच बचाव को पहुंची तो पिता ने उसे भी मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद वह बगल के घर में चाची के साथ सोने चली गई। इस बीच दोनों ने रात में गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पुत्री घर गई तो दोनों को मृत पाया। उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर आसपास के काफी लोग जुट गए। इस दौरान किसी ने मामले की सूचना करजा थानाध्यक्ष को दी। तब थानाध्यक्ष मणि भूषण, एएसआइ उपेंद्र कुमार, रामबाबू सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे व मामले की गहनता से जाच पड़ताल की। बताया जाता है कि दोनों के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं। बड़ी पुत्री सातवीं कक्षा में पढ़ रही है। घटनास्थल पर उप मुखिया शिवपूजन सहनी, पैक्स अध्यक्ष दिनेश महतो आदि पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले की वैज्ञानिक ढंग से जाच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी