छात्रा ने एडमिट कार्ड मांगा तो पिता व चाचा ने बेरहमी से की पिटाई

ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड मागने पर 12वीं की छात्रा की पिता व चाचा ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 01:20 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 01:20 AM (IST)
छात्रा ने एडमिट कार्ड मांगा तो पिता व चाचा ने बेरहमी से की पिटाई
छात्रा ने एडमिट कार्ड मांगा तो पिता व चाचा ने बेरहमी से की पिटाई

मुजफ्फरपुर : ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड मागने पर 12वीं की छात्रा की पिता व चाचा ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। छात्रा ने आरोप लगाया है कि परीक्षा में शामिल नहीं हो इसके लिए पिता ने एडमिट कार्ड छिपा दिया था। घटना 25 सितंबर की है। मंगलवार को यह मामला सामने आया है। छात्रा सदर अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जांच की। किसी ने लिखित शिकायत थाने में नहीं दी है।

सदर अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि 25 सितंबर को उसकी परीक्षा थी। पिता ने एडमिट कार्ड छिपा दिया था। मागने पर चाचा के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। छत पर जान बचाने को भागी तो वे लोग वहा भी पहुंच गए और पिटाई की। बचने के लिए भाग-दौड़ में वह छत से गिर गई। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। मा और भाई ने भी पिता का विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद जब मा के साथ थाने पहुंची तो पुलिसकíमयों ने उसे डाटकर भगा दिया।

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि लक्ष्मी चौक इलाके में एक छात्रा के साथ मारपीट की गई है। जाच के क्रम में पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें दिख रहा है कि छात्रा मोहल्ले में स्थित एक दूसरे के घर की चहारदीवारी फाद रही है। आशका है कि उसी में उसके पैर की हड्डी टूटी है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा व उसकी मा उससे व स्वजनों से लड़ाई-झगड़ा कर दूसरे के घर चली गई थी। इसके बाद से दोनों घर नहीं आईं। उन्होंने बताया कि थाने पर सीसी कैमरा लगा है। ऐसे में पीड़ित को भगाने का फुटेज आता। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता और माता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर थाना पहुंचते हैं। आधा दर्जन बार थाने की पुलिस जाकर दोनों के बीच सुलह करा चुकी है। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। कोई पक्ष इसे लेकर आवेदन तक नहीं दे रहा है। एक पखवारा पहले छात्रा की मा ने पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरा थाने में आत्मदाह करने का प्रयास किया था। पुलिसकíमयों के समझाने पर वह पति के साथ घर लौट गई थी।

chat bot
आपका साथी