राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता : पटना के विपुल सुभाषी, सुधीर, राहुल व पीयूष को संयुक्त बढ़त

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के सात चक्रों की बाजी समाप्त होने के बाद पटना के विपुल सुभाषी सुधीर कुमार सिन्हा राहुल कुमार एवं पीयूष कुमार छह-छह अंक लेकर संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 02:15 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता : पटना के विपुल सुभाषी, सुधीर, राहुल व पीयूष को संयुक्त बढ़त
राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता : पटना के विपुल सुभाषी, सुधीर, राहुल व पीयूष को संयुक्त बढ़त

मुजफ्फरपुर। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के सात चक्रों की बाजी समाप्त होने के बाद पटना के विपुल सुभाषी, सुधीर कुमार सिन्हा, राहुल कुमार एवं पीयूष कुमार छह-छह अंक लेकर संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं पांच-पांच अंक लेकर पटना के वाईपी श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार व एम. होदा, मुजफ्फरपुर की मरियम फातमा व मनीष कुमार, सारण के प्रेम कुमार, चंपारण के रामचरण, बेगूसराय के अभय कुमार सिन्हा, किशनगंज के महादेव भारद्वाज एवं मोहित कुमार सोनी संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। गुरुवार को दो चक्रों की बाजी के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मिठनपुरा स्थित एक विवाह भवन के सभागार में बुधवार को खेले गए सातवें चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर विपल सुभाषी ने हिमांशु हर्ष को, दूसरे बोर्ड पर सुधीर कुमार सिन्हा ने मिनहाजुल होदा को, तीसरे बोर्ड पर राहुल कुमार ने रामचरण को, चौथे बोर्ड पर पीयूष कुमार ने अमरनाथ गुप्ता को पराजित किया। जबकि पांचवें बोर्ड पर आशुतोष कुमार एवं वाईपी श्रीवास्तव के बीच बाजी बराबरी पर छूटी। अन्य मैचों में मोहित कुमार सोनी ने रोहन कुमार को, अभय कुमार सिन्हा ने जेके जवाहर, मरियम फातमा ने निलेश राय को, मनीष कुमार ने शुभम कुमार को, प्रेम कुमार ने प्रशांत भारद्वाज को, महादेव भारद्वाज ने आशुतोष भारद्वाज को, रवि कुमार ने अमन कुमार को, राम प्रवेश कुमार ने विशाल कुमार को पराजित किया। बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मधुबन की टीम विजयी

स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गोड़ीहारी द्वारा वैदिक इंडियन स्कूल दरियापुर कफेन के खेल मैदान में एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया। वैदिक इंडियन स्कूल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, तुर्की स्पोर्ट्स क्लब और बालिका वर्ग में वैदिक इंडियन स्कूल एवं गवसरा ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल वैदिक इंडियन स्कूल और मधुबन के बीच खेला गया जिसमें मधुबन ने वैदिक इंडियन स्कूल को 25-20 से हराया।

दूसरा सेमीफाइनल तुर्की और स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गोरिहारी के बीच खेला गया जिसमें स्वामी विवेकानंद की टीम 33-24 से विजयी रही। वहीं, बालिका वर्ग में वैदिक इंडियन स्कूल तुर्की को 32-25 से हराकर विजयी हुई। दूसरा फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब ओर स्वामीविवेकानंद युवा मंडल के बीच खेला गया जिसमें स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गोरिहारी की टीम को 40-20 से महारप्रताप स्पोर्ट्स क्लब को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा जदयू प्रदेश मीडिया प्रभारी सह् महासचिव चंदन कुमार भास्कर ने विजेता टीम मधुबन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी