पक्ष और विपक्ष ने मिलकर राज्य को वर्षों पीछे धकेला

जनचेतना क्रांति मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शहर के एक होटल में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 12:58 AM (IST)
पक्ष और विपक्ष ने मिलकर 
राज्य को वर्षों पीछे धकेला
पक्ष और विपक्ष ने मिलकर राज्य को वर्षों पीछे धकेला

मुजफ्फरपुर : जनचेतना क्रांति मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शहर के एक होटल में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय रंजन ने कहा कि वर्षों से सभी सत्ताधारी दलों ने आमलोगों के हितों की अनदेखी की। वहीं कोरोना से बचाव के प्रबंधन में केंद्र और राज्य सरकार विफल रही। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां अपने कुनबे में ही उलझी रहीं। दोनों पक्षों ने मिलकर देश-राज्य-समाज को वर्षों पीछे धकेलने का काम किया। रोजगार ठप हो गए। उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाएं रसातल में चली गईं। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। मगर, नेता जनता की भावनाओं को भटकाने में लगे हैं। बैठक में सभी सदस्यों ने नए गठबंधन के निर्माण पर सहमति जताई। इसमें मुख्य रूप से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार प्राथमिकता में होगी। साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों एवं समान विचारधारा वाली पार्टियों से मिलकर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन गिरि, कोषाध्यक्ष प्रमोद राय के साथ गोपालगंज से संजीव तिवारी, वैशाली से मनीष सिंह, मुजफ्फरपुर से सुनील पांडेय, मधुबनी से राकेश यादव, मनोज प्रभाकर, अजीत यादव, राहुल जॉय, जावेद अख्तर, अम्बिका शंकर, देवेंद्र यादव, सागर झा, जयलेंद्र यादव, राहुल, वैशाली से पंकज राय समेत दर्जनों कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव कौशल किशोर ने निर्वाचन आयोग से पंजीकृत होने जा रहे संगठन और उसके संघर्षों के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

पिकअप पर लदा अनाज जब्त

कुढ़नी थाना की गश्ती पुलिस शुक्रवार की देर शाम गोआ भगवानपुर से एक पिकअप को जब्त कर उसे कुढ़नी थाने ले आई। उसपर गेहूं, चावल व मक्का लदा है। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि इसकी सूचना कुढ़नी एमओ को दे दी गई है। एमओ के सत्यापन के बाद ही पता चलेगा कि अनाज किसी डीलर से व्यापारी ने खरीदा है अथवा व्यापारी ने अनाज किसान से खरीदा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी