जलनिकासी नहीं होने पर स्टेट हाईवे किया जाम

साहेबगंज प्रखंड के अहियापुर और बड़ा खुर्शेदा गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की माग को लेकर लक्ष्मी चौक के पास स्टेट हार्इंवे 74 को सुबह करीब नौ बजे जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:41 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:13 AM (IST)
जलनिकासी नहीं होने पर स्टेट हाईवे किया जाम
जलनिकासी नहीं होने पर स्टेट हाईवे किया जाम

मुजफ्फरपुर। साहेबगंज प्रखंड के अहियापुर और बड़ा खुर्शेदा गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की माग को लेकर लक्ष्मी चौक के पास स्टेट हार्इंवे 74 को सुबह करीब नौ बजे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और यातायात बाधित हो गया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। वहीं, राहगीरों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर थाना से एएसआइ विनय कुमार गुप्ता पहुंचे तथा लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीण माग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डटे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि अहियापुर और बड़ा खुर्शेदा गावों के दर्जनों घरों में बाढ़ व बारिश का पानी कई दिनों से घुसा है। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग गाव छोड़कर बाजार में किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुध लेने तक नहीं आए। दोपहर एक बजे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एपी यादव व मुरारी मिश्रा की पहल पर थानाध्यक्ष राजू कुमार और बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को माग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर करीब पांच घंटे बाद वे शांत हुए और सड़क से हटे। मांगों को लेकर किया प्रदर्शन बिहार राज्य मध्याह्न भोजन कर्मचारी यूनियन की ओर से काटी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि रसोइया समेत वेतन बढ़ोतरी व बकाया वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे रसोइया व अन्य वर्करों को 50 लाख रुपये का बीमा दिया जाए। प्रदर्शन में रविंद्र चौधरी, नीलम देवी, किरण देवी, संजू देवी, सूरज कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी