भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में SSB की कार्रवाई, 3.7 किग्रा चरस व 6.25 किग्रा गांजा जब्त; तस्कर गिरफ्तार

Drugs smuggling in Indo Nepal border area एसएसबी 44वीं बटालियन ने बॉर्डर क्षेत्र में की कार्रवाई। भारतीय सीमा में घुसे एक तस्कर को चरस और गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। नेपाल से मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:58 PM (IST)
भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में SSB की कार्रवाई, 3.7 किग्रा चरस व 6.25 किग्रा गांजा जब्त; तस्कर गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर) भारतीय सीमा में घुसा एक तस्कर चरस और गांजा के साथ गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। एसएसबी ने भारतीय सीमा में घुसे एक तस्कर को चरस और गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। 44 वीं बटालियन की यह कार्रवाई स्पेशल नाका लगाकर बुधवार की रात बलबल के पास की गई। तस्कर के पास से 3.7 किलोग्राम चरस और 6.25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। उसकी पहचान बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहां थाना के रुमरी टांड गांव निवासी विनोद शर्मा पिता स्व. जनक शर्मा के रूप में की गई है।

 डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने कई जानकारियां दी हैं। नेपाल से मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। बारिश और अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने नाका लगाया, जिसका नेतृत्व एसआइ बंटी सिंह ने किया। तस्कर के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को सहोदरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सहोदरा थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भितहां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी