मधुबनी में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, संसाधनों पर 30.50 करोड़ खर्च करने की योजना

केंद्र सरकार की खेलो पार्ट-2 योजना के तहत मधुबनी जिले में आधुनिक खेल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। सात करोड़ की राशि से सिंथेटिक ट्रैकयुक्त एथलेटिक्स स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं 5.50 करोड़ खर्च कर सिंथेटिक हॉकी मैदान बनेगा। इसी तरह कुल तीस करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 03:20 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 03:20 PM (IST)
मधुबनी में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, संसाधनों पर 30.50 करोड़ खर्च करने की योजना
खेल संरचनाओं के उन्नयन एवं आधुनिक खेल संरचना निर्माण के लिए कुल 30.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

मधुबनी, जागरण संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया पार्ट-2 के तहत मधुबनी जिला में उपलब्ध खेल संरचनाओं के उन्नयन एवं आधुनिक खेल संरचना निर्माण के लिए कुल 30.50 करोड़

रुपये खर्च किए जाएंगे।

क्रीड़ा स्थलों का होगा निर्माण :

सिंथेटिक ट्रैकयुक्त एथलेटिक्स स्टेडियम (176.91 गुणा 92.5 मीटर) के निर्माण पर सात करोड़ रुपये, सिंथेटिक हॉकी मैदान (91.40 गुणा 55 मीटर) निर्माण पर 5.50 करोड़ रुपये, सिंथेटिक फुटबॉल मैदान (लंबाई 100 से 110 मीटर गुणा चौड़ाई 64 से 75 मीटर) निर्माण पर 5 करोड़ रुपये, मल्टीपर्पज हॉल (60 गुणा 40 मीटर) निर्माण पर 8 करोड़ रुपये एवं स्विमिंग पूल (50 गुणा 21 मीटर) निर्माण पर पांच करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

प्रतिभावान व उदीयमान खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने में होगी सुविधा :

खेल सुविधाओं व खेल संरचनाओं का जिलास्तर पर विकास होने से प्रतिभावान व उदीयमान खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर एवं सुविधाएं मिलेंगी। उक्त योजना केंद्र सरकार द्वारा शत-प्रतिशत अनुदानित है। उक्त योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला से प्रस्ताव कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार को भेजा जाएगा। जिसे बिहार सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार को अग्रसारित कर अनुमोदन के लिए भेजेगी। केंद्र सरकार से अनुमोदन मिलने के उपरांत राशि जिले को प्राप्त होगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं :

खेलो इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में खेल को प्रोत्साहित करना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि सिंथेटिक एथलेटिक धावन पथ में आठ लेन, लांग जंप, हाई जंप, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप आदि से सुविधायुक्त रहेगा। वाटर जंप के साथ स्टेपल चेस ट्रैक सुविधा, सीसी कवर के साथ आरसीसी नाली की भी सुविधा रहेगी। सिंथेटिक हॉल में नलकूप

शौचालय ब्लॉक, आरसीसी नाली, विद्युत कार्य सहित पंप रूम निर्माण आदि भी किया जाएगा। सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान में सीसी पेपर ब्लॉक चारों तरफ, शौचालय ब्लॉक, सीआइ झंझरी के साथ आरसीसी नाली आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। मल्टी परपस हॉल में लकड़ी की फर्श, ईंट की दीवार, मानक स्टील छत, प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय ब्लॉक आदि तथा स्विमिंग पूल के लिए आठ लेन प्लेटफार्म निर्माण, निस्पदन संसंत्र और कमरा, ड्रेनेज, गटर, बिजली, पानी आपूॢत सेवा, लॉक सुविधा वाले बालक व बालिका के लिए अलग-अलग कमरा, स्टोर रूम, रिसेप्शन रूम आदि से लैस होगा।

एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा :

उक्त कार्य के लिए जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को भारत सरकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के लिए विधिवत प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर हरहाल में उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि जिला से समेकित प्रस्ताव राज्य सरकार कीकला संस्कृति एवं युवा विभाग को भेजा जा सके। 

chat bot
आपका साथी