West Champaran News : पश्‍चिम चंपारण में चलाया जा रहा व‍िशेष अभ‍ियान, शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए बाइक जब्त कर लिया। पूछताछ में दोनों धंधेबाज क्रमश साहेब कुमार व रामबाबु प्रसाद ग्राम बरवल बताया। ओपी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

By DharmendraEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:17 PM (IST)
West Champaran News : पश्‍चिम चंपारण में चलाया जा रहा व‍िशेष अभ‍ियान, शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस ने पश्‍चिम चंपारण में चलाए जा रहे विशेष अभियान में शराब जब्‍त। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍चिम चंपारण, जेएनएन। पुलिस जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पठखौली ओपी की पुलिस व लौकरिया थाने की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 40 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से दो बाइक भी जब्त की गई है। बताया जाता है कि पठखौली ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती पुलिस टीम के साथ गश्ती पर निकले थे। उसी क्रम बरवल पुल के पास एक बाइक पर दो लोग सवार दिखे जिन्हें रोककर जांच की गई तो उनके पास से बीस लीटर शराब जब्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए बाइक संख्या बीआर 22 के 6648 को जब्त कर लिया। पूछताछ में दोनों धंधेबाज क्रमश: साहेब कुमार व रामबाबु प्रसाद ग्राम बरवल बताया। ओपी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर लौकरिया थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान दोन नहर के रास्ते से एक बाइक सहित 20 लीटर शराब जब्त किया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में बाइक संख्या बीआर 22 जेड 3096 से एक युवक नौरंगिया की ओर आते दिखा। पुलिस ने रोक कर जांच किया तो उसके पास से उक्त शराब पाया गया। जिसके बाद बाइक व शराब को जब्त करते हुए युवक का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम गुड्डु उरांव ग्राम धगडहिया थाना वाल्मीकिनगर बताया। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। एक अन्य जानकारी में लौकरिया थाने ने की पुलिस शराब जब्ती मामले में फरार चल रहे विश्वानाथ उरांव ग्राम भरथापुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

15 लीटर चुलाई शराब जब्त, धंधेबाज फरार 

 शराब के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान में रविवार को 15 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तिरहुत गंडक नहर के दक्षिणी तट मझौवा के निकट रविवार को छापेमारी की गई। पुलिस को देखते  ही धंधेबाज फरार हो गया। जिसके बारे  में पता चला  कि  वह मझौवा धांगड़ टोली निवासी जगरनाथ धांगड़ है। उक्त स्थल की व्यापक तलाशी की गई। जहां घनी झाड़ी में छिपाकर तीन अलग -अलग पॉलीथिन बैग में कुल 15 लीटर  चुलाई शराब रखी हुई थी। चुलाई शराब को जब्त कर लिया गया। वहीं उक्त गांव निवासी जगरनाथ धांगड़ के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 493/2020 दर्ज की गई है। 

chat bot
आपका साथी