मोबाइल चोर गिरोह के विरुद्ध विशेष अभियान, पांच गिरफ्तार
ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग जगहों से पाच शातिरों को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग जगहों से पाच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारों में काटी थाना के दामोदरपुर निवासी शुभ कुमार, मुकुल कुमार, सुनील कुमार व ब्रह्मपुरा राहुल नगर निवासी आयुष कुमार व अहियापुर थाना के आदर्श नगर इलाके से प्रेम कुमार शामिल है। पूछताछ में पुलिस को मोबाइल चोर गिरोह से जुड़े बड़े सिंडिकेट का सुराग मिला है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि दामोदरपुर व राहुल नगर इलाके से गिरफ्तार सभी आरोपित चोरी की मोबाइल खरीद-बिक्री से जुड़ा है। मुकुल के पास से चोरी किया गया मोबाइल मिला। उससे पूछताछ के बाद अन्य तीनों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल चोर गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।
निशानदेही पर पकड़े गए अन्य : अहियापुर थाना के आदर्शनगर के शिवम के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। इस मोबाइल में पिस्टल के साथ उसका फोटो अपलोड है। पूछताछ उसने बताया कि पिस्टल उसके पड़ोसी प्रेम का है। वह उसके घर पर पिस्टल लेकर पहुंचा था। यही पिस्टल लेकर उसने फोटो खीचवाया था। पूछताछ में कोल्हुआ पैगंबरपुर के अरवाज उर्फ मो.राजा का नाम भी सामने आया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पिस्टल रखने के आरोपित प्रेम को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एएनएम के घर में चोरी
सदर थाना के बीबीगंज सुभाष नगर रोड नंबर तीन में स्थित एएनएम पिंकी चौधरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर नकदी 15 हजार रुपये सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। उनके पुत्र इंजीनियर विवेक भारती ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।