बगहा में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा विशेष अभियान

पीड़त परिवार को शीघ्र मिले न्याय इसके लिए लंबित मामले का शीघ्र करें निष्पादन अपहरण हत्या लूट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे फरारियों करें गिरफ्तारी उक्त बातें करीब आधा दर्जनों के थाने से आएं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कही।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:33 PM (IST)
बगहा में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा विशेष अभियान
बगहा में आरोप‍ितों को पकड़ने के ल‍िए पुल‍िस चलाएगी अभि‍यान।

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। कोविड-19 का अनुपालन करते हुए अबतक के अपहरण, हत्या, लूट आदि जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करें। मुख्यालय से दो साल की मांगी गई रिपोर्ट में ऐसे गंभीर मामलों की संख्या में कमी लाएं। उक्त बातें करीब आधा दर्जनों के थाने से आएं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कही। बैठक में बगहा पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों में लंबित चल रहे गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। बताया कि वैसे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के आदेश दिया गया है जो अपहरण, हत्या, लूट, आदि गंभीर मामलों में फरार चल रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों में लंबित चल रहे गंभीर मामलों की समीक्षा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष की गई।

पिछले बैठक में दिए गए टास्क के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गई। गंभीर मामलों में फरार चल रहे उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर गिरफ्तारी करने का आदेश दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अनुमंडल के करीब एक सौ मामले लंबित चल रहे हैं। जिसकी संख्या में कमी लाने व पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए समीक्षा बैठक किया गया था। जिसमें वाल्मीकिनगर, नौरंगिया, पठखौली ओपी, बगहा, चौतरवा आदि थानों की पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। विदित हो कि महिला उत्पीडन व दलित उत्पीडऩ के मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय भी गंभीर है। मुख्यालय के द्वारा रिपोर्ट भी मांगी गई। जिसमें दो साल के अंदर कितने मामले दर्ज हुए और उसमें अभी तक क्या कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी