सीतामढ़ी में पुत्र ने भूमि विवाद में पिता की कनपट्टी में मारी गोली, जानिए पूरा मामला

Sitamarhi Crime News नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव वार्ड पांच की घटना सनसनी। पिता ने की दो शादी पुत्र ने जमीन के बंटवारे के विवाद में मारी गोली। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। मरीज को आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:59 PM (IST)
सीतामढ़ी में पुत्र ने भूमि विवाद में पिता की कनपट्टी में मारी गोली, जानिए पूरा मामला
जख्मी दिनेश सिंह का आइसीयू में इलाज करते चिकित्सक वरुण कुमार

सीतामढ़ी, जेएनएन। शहर के बरियारपुर इलाके में गुरुवार को मामूली कहासुनी में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को ही गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी में लगी। जिसके बाद तुरंत उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक वरुण कुमार ने बताया कि सिर में सामने से दाहिनी ओर गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। मरीज को आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामले में थाना प्रभारी विकाश कुमार राय ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

 जख्मी व्यक्ति का बयान लेने के लिए दो बार पुलिस हॉस्पीटल गई। लेकिन, हालत गंभीर होने का हवाला देकर स्वजन बयान कलमबद्ध नहीं करा पाए। पारिवारिक विवाद में यह घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव वार्ड पांच की यह घटना है। जख्मी दिनेश सिंह (45) को शहर के रिंग बांध स्थित डॉ. वरुण कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस के अनुसार, दिनेश सिंह ने दो शादियां की हैं। उनके पिता स्व. सहदेव सिंह अपने जीवन काल में ही दिनेश सिंह के हिस्से की जमीन अपने पोते यानी दिनेश सिंह के पुत्र के नाम से रजिस्ट्री करा दी। उसी को लेकर बराबर परिवार में विवाद होता रहता है। गुरुवार को विवाद हुआ और गोली चल गई। इस मामले में पुलिस इससे अधिक कुछ बता नहीं पाई। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि पिता-पुत्र के बीच का मामला होने के चलते जानबुझकर स्वजन टाल-मटोल करने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी