भूमि विवाद में होमगार्ड जवान के पुत्र को मारी तीन गोली

कांटी थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के सोती भेरियाही के दुबे टोला में सोमवार की रात होमगार्ड जवान के पुत्र सत्येंद्र दुबे उर्फ सोनू 19 को गोली मार दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:29 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:31 AM (IST)
भूमि विवाद में होमगार्ड जवान के पुत्र को मारी तीन गोली
भूमि विवाद में होमगार्ड जवान के पुत्र को मारी तीन गोली

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के सोती भेरियाही के दुबे टोला में सोमवार की रात होमगार्ड जवान के पुत्र सत्येंद्र दुबे उर्फ सोनू 19 को गोली मार दी गई। वह मुजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहा था। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। दो गोली पेट में व एक बांह में मारी गई है। चिकित्सक ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। इसके बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

उसके पिता होमगार्ड जवान पप्पू दुबे ने बताया कि उसका भाई लखेंद्र दुबे फौज में है। फिलहाल सिलीगुड़ी में तैनात है। उन्होंने अपनी पुश्तैनी घरारी की लगभग छह धूर जमीन चुपके से गांव के बद्री दुबे के हाथ से बेच दी थी। इसे लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की रात उनका बेटा सोनू घर लौट रहा था। गांव में पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसके पैर पर प्रहार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसके उपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ओपी प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि सोनू के होश आने पर उसका बयान लिया जाएगा एवं आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपित दे रहे जान से मारने की धमकी मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता निवासी मुकेश कुमार ने अपने पिता शरीफलाल राय के हत्यारों की गिरफ्तारी को डीएसपी पश्चिमी समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 10 फीट रास्ते की ज़मीन को लेकर मेरे पिता की हत्या 23 जून को सोए अवस्था में कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने भय दिखाकर जबरन हमसे अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। अब केस में पहल करने पर हमें भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी सूचना मनियारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगर अविलंब उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है जिसकी जाच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी