समस्तीपुर में सावन मास की पंचमी पर सांपों हुई पूजा, उमड़े भक्त
नागपंचमी के रूप में मनाते श्रद्धालु सदियों से चली आ रही परंपरा। जगह-जगह नदियों और पोखर से सांप निकाल हुई पूजा। विभूतिपुर प्रखंड से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट और नरहन में बारिश के बीच नागपंचमी मनाई गई।
समस्तीपुर, जासं। जिले में हर साल सावन मास की पंचमी को मनाई जाने वाली नागपंचमी की बुधवार को धूम रही। विभिन्न नदियों, जलाशयों से भगत ने सर्पों को निकाला और उसका प्रदर्शन किया। उसकी पूजा-अर्चना की गई। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को निभाने के लिए श्रद्धालुओं का भारी भीड़ जुटी। कई जगह मेले का आयोजन किया गया।
भगत ने पोखर से सर्प निकालकर लोगों को दिखाया
विभूतिपुर प्रखंड से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट और नरहन में बारिश के बीच नागपंचमी मनाई गई। सिंघियाघाट में बूढ़ी गंडक सेे भगत राम सिंह ने सांप निकालेे। शिवाजीनगर में भगत ने विभिन्न प्रकार के सांपों के करतब दिखाए। खानपुर प्रखंड क्षेत्र में भगत ने पोखर से सर्प निकालकर लोगों को दिखाया। दलङ्क्षसहसराय अनुमंडल क्षेत्र के बसढिय़ा के छबकाही पोखर से भगत ने सांपों को निकाला। पुजारी लक्ष्मी ङ्क्षसह, भिखारी ङ्क्षसह ने गद्दोबजिदपुर स्थित विषहर स्थान में पूजा-अर्चना की। नाग मेला का आयोजन किया गया।
प्रसाद स्वरूप नीम की पत्ती एवं दही ग्रहण किया
दूसरी ओर, सुबह में लोग कुश उखाड़कर लाए। महिलाओं ने गोबर सेे घर के चारों ओर दीवार पर लकीर खींची। साथ ही प्रवेशद्वार एवं कमरों के द्वार पर गोबर से चौकोर बनाकर ङ्क्षसदूर लेपन किया। दूध, लावा चढ़ाया। प्रसाद स्वरूप नीम की पत्ती एवं दही ग्रहण किया।
जाप सुप्रीमो के स्वस्थ होने को लेकर हवन-जाप
सरैया (मुजफ्फरपुर), संस : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) सरैया प्रखंड इकाई द्वारा माणिकपुर स्थित प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने व जेल से रिहाई हेतु कार्यकर्ताओं ने पूजा-पाठ एवं हवन किया। मौके पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत यादव, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष निखिल भारती ,गौतम मिश्रा,अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया मिंटू राम, नेशनल शूटर विशाल भारती, विनोद सहनी, सैयद शाहबाज, एमबी यादव, मो. इलियास, मो. आरिफ उर्फ कल्लू आदि थे। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।