Raxaul Crime: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल, भारी मात्रा में चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

East Champaran News नेपाल के ग्रामीण रास्ते से रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के मटीअरवा बार्डर से भारतीय सीमा में कर रही थी प्रवेश। शरीर के विभिन्न भागों में छुपाकर रखी थी सात किलो चरस ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:19 PM (IST)
Raxaul Crime: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल, भारी मात्रा में चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर चरस की तस्‍करी करते पकड़़ी गई मह‍िला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण (रक्सौल), जासं। तस्करी कर भारत लाए जा रहे भारी मात्रा में चरस के साथ बारा जिला नेपाल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि महिला नेपाल के पोखरिया नगरपालिका के सातवरिया वार्ड संख्या 4 निवासी लालसा देवी (41) शरीर के विभिन्न भागों में सात किलो चरस छुपाकर रखी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को रोक कर पूछताछ की। इसके उपरांत महिला पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी ली गई। फ‍िर चौकाने वाला मामला सामने आया। महि‍ला के पास से चरस का बड़ा खेप बरामद हुआ। निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि महिला को तब गिरफ्तार किया गया जब महिला नेपाल के ग्रामीण रास्ते से रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के मटीअरवा बार्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी। जिसे नो मेंस लैंड के समीप गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम का 14 पैकेट बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।

स्थानीय स्तर पर चरस की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय मूल्य करोड़ों में बताया जा रहा है। बता दे कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ लगातार दैनिक जागरण खबर प्रकाशित कर रहा है। जिसमें नेपाल में नारकोटिक्स की खेती पर विस्तारपूर्वक खबर प्रकाशित हुई है। इसके बाद से सीमावर्ती प्रशासन विषय सतर्कता के तहत सघन जांच अभियान शुरू किया है।

छापेमारी में दो दर्जन जुआरी गिरफ्तार

रक्सौल। सीमावर्ती पर्सा जिला वीरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष ने दी। बताया कि पर्सागढ़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर नौ में क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक लाख 22 हजार रुपये और ताश के पत्ते स्थल से बरामद किए। नियंत्रण कक्ष के मुताबिक 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से जिला पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है। जुआ के अड्डे से बरामद रुपये नेपाली हैं।

chat bot
आपका साथी