West Champaran: भारत में जाली नोट सप्लाई कर रहा नेपाल! 65 हजार के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि 65 हजार जाली नोट के साथ मनीष को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अपाची बाइक व सेलफोन भी जब्त किया गया है। पांच-पांच सौ के 130 नोट है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:49 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:49 PM (IST)
West Champaran:  भारत में जाली नोट सप्लाई कर रहा नेपाल! 65 हजार के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार तस्कर व पुलिस पदाधिकारी। जागरण

पश्चिम चंपारण (बेतिया ), जासं। एसएसबी व सिकटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 65 हजार भारतीय जाली नोट के साथ तस्कर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष मझौलिया के पाटबंधी बाबूटोला का रहने वाला है। वह पड़ोसी मूलक नेपाल के परसा जिला अंतर्गत भिस्वा के रहने वाले सूरजश कुमार से नोट का खेप लेकर आ रहा था। पांच-पांच सौ के 130 जाली नोट को भारत में खपाने की साजिश थी। मनीष की गिरफ्तारी शनिवार को भवानीपुर के समीप से की गई।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि 65 हजार जाली नोट के साथ मनीष को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अपाची बाइक व सेलफोन भी जब्त किया गया है। पांच-पांच सौ के 130 नोट है। जानकारी के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर भारतीय सीमा में जाली नोट लाने वाले है। सूचना पर एसपी ने सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी 47 वीं वाहिनी की टीम गठित की। टीम भवानीपुर के वकील मियां के घर के पास नाका लगाकर वाहन जांच करने लगी। इसी बीच बरदही की ओर से अपाची बाइक पर सवार एक युवक पहुंचा, जिसे रोका गया। पुलिस को देख युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। सुरक्षा बलों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जींस पैंट के पॉकेट से जाली नोट बरामद किया गया। टीम में थानाध्यक्ष, सअनि मनोज कुमार, एसएसबी के बीओपी प्रभारी, थाना व एसएसबी के कई जवान शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी