साहेबगंज में शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

साहेबगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 29 लीटर शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:57 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:57 AM (IST)
साहेबगंज में शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार
साहेबगंज में शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 29 लीटर शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार लोगों का हाजत में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। शराब के साथ गिरफ्तार लोगों में परसौनी रईसी के अनिल ठाकुर, उदय ठाकुर, उज्जवल कुमार, रामपुर खुर्द से अजय सिंह, बी.कल्याण से अमित, बरूराज थाना के अमित कुमार शामिल हैं। वहीं, मेहसी निवासी रौशन ठाकुर को पुलिस ने थाना के हाजत में गिरफ्तार लोगों का वीडियो बनाकर वायरल करने में गिरफ्तार किया है।

औराई में शराब संग तीन पकड़ाए : औराई पुलिस ने सोमवार को तीन शराब धंधेबाज बैधनाथ बेशी के श्याम सहनी और आंबेडकर नगर के अनिल बैठा व अकलू मुखिया को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

बोचहां में नशे में तीन को दबोचा : बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर गाव से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष माया शकर सिंह ने बताया कि चंदन कुमार, अरविंद कुमार, विनय कुमार को जेल भेजा गया है।

हत्था में नशे में एक को पकड़ाया : हत्था ओपी प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि महेशपुर कब्रिस्तान के पास से नशे में मो.असलम अंसारी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मोतीपुर में नशे में पांच गिरफ्तार : मोतीपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान नशे में हंगामा करने के आरोप में नरियार गाव से दिनेश कुमार, सेंदुआरी गंज सिंह गाव से दिलीप महतो, सुरेंद्र महतो, सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सभी को जेल भेजा गया है। उधर, कथैया पुलिस ने पगहिया में छापेमारी कर शराब के नशे में प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह पारू थाना के केशोपुर बभनगावा गाव का रहनेवाला बताया गया है।

chat bot
आपका साथी