सीतामढ़ी के युवक की झारखंड में हत्या, गर्भवती पत्नी बदहवाश, फेरी लगाकर बेचता था साड़ी

मड़पा निवासी युवक के साथ उसके साथी की झारखंड के गुमला जिला में हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्त कन्हौली थानाक्षेत्र के मड़पा गांव निवासी रामप्रीत साह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। Crim Sitamarhi News

By DharmendraEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:41 PM (IST)
सीतामढ़ी के युवक की झारखंड में हत्या, गर्भवती पत्नी बदहवाश, फेरी लगाकर बेचता था साड़ी
मड़पा निवासी युवक की हत्या की सूचना के बाद रोते ब‍िलखते स्वजन।

सीतामढ़ी, जेएनएन । कन्हौली थानाक्षेत्र के मड़पा निवासी युवक के साथ उसके साथी की झारखंड के गुमला जिला में हत्या कर दी गई। दोनों के शव मतला पहाड़ के ऊपर बरामद हुआ। शवों की शिनाख्त कन्हौली थानाक्षेत्र के मड़पा गांव निवासी रामप्रीत साह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार तथा दूसरे मोतिहारी निवासी गजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत साह के रूप में की गई है। रंजीत अपने मित्र मोतिहारी निवासी के साथ झारखंड के गुमला जिला में बाइक से फेरी लगाकर साड़ी बेचता था।

बताया गया है कि दोनों का साड़ी की कीमत को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उनका शव मतला पहाड़ के ऊपर बरामद हुआ। दोनों चार वर्षों से सिसई के कॉलेज रोड में किराए के मकान में रहकर फेरी लगा साड़ी बेचा करते थे। मृतक रंजीत की पत्नी लक्ष्मी देवी गर्भवती है। एक दो वर्ष का पुत्र ऋषभ है। पति की मौत से वह बदहवाश है। माता फूलकुमारी देवी बेटे के सदमे में चित्कार कर रही हैं। चाचा अशोक साह ने कहा कि कन्हौली थाना भी गए थे, लेकिन वहां कहा गया कि लिखित यहां नहीं ले सकते हैं, मौखिक जो मदद होगा करेंगे। मृतक का चचेरा भाई भी वही है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। झारखंड से मड़पा गांव में शनिवार की सुबह शव पहंचने की संभावना है।

दोनों युवक एक बाइक से निकले थे 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर फेरी के लिए निकले थे। इनके साथ एक अन्य बाइक में संतोष कुमार नामक साथी भी निकला था। संतोष नगर के रास्ते में फेरी के लिए चला गया। जबकि, दोनों युवक ललमटिया के रास्ते करंज की ओर निकल गए थे। देर शाम  फेरी करने के बाद संतोष वापस लौट आया। दोनों युवक वापस नहीं लौटे। जब दूसरे दिन बुधवार को भी दोनों वापस नहीं लौटे। तब देर शाम को उनके साथियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। साथ ही करंज थाना पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों को कुसुमटोली गांव के पास अंतिम बार देखा गया था। 

chat bot
आपका साथी