Sitamarhi: चार चक्का वाहन की ठोकर लगने से हुई महिला की मौत

ठोकर मारने के बाद गाड़ी लेकर अपने घर की ओर भाग निकले। सुप्पी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहन शकुंतला देवी को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:52 PM (IST)
Sitamarhi: चार चक्का वाहन की ठोकर लगने से हुई महिला की मौत
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीतामढ़ी, जासं। सुप्पी थाना क्षेत्र के बरहरवा वार्ड नंबर 12 में एक महिला की ठोकर लगने से मौत हो गई। दुखहरण पासवान ने मामला दर्ज कराया है। गांव के ही विकास कुमार सिंह पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर उसकी बहन शकुंतला देवी को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। बरहरवा निवासी दुखहरण ने बताया कि रविवार दोपहर को वह अपनी बहन शकुंतला देवी पति स्व. सुखलाल पासवान के साथ गांव में गोविंद महाराज की पूजा देखने जा रहे थे। उसी वक्त विपरीत दिशा से विकास कुमार सिंह पिता संजीत ङ्क्षसह लाल रंग की चार चक्का गाड़ी से तेजी एवं लापरवाही के साथ आ रहे थे। ठोकर मारने के बाद गाड़ी लेकर अपने घर की ओर भाग निकले। सुप्पी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी