Sitamarhi news: राम-जानकी विवाहोत्सव से जुड़ी गजब की आस्था, यहां चार दिनों तक कुछ अनोखा काम करते हैं लोग
Sitamarhi news विवाह पंचमी महोत्सव पर जनकपुर में चार दिनों तक पूर्ण शराबबंदी रहेगी। मुर्गा बकरा अंडा और मछली की बिक्री नहीं होगी। खैर दुकानकार खुद भी इस दौरान दुकान नहीं खलते है। लोगों में दिखती है गजब की आस्था।
जनकपुरधाम, {निरंजन कुमार साह}। माता जानकी और प्रभु श्रीराम विवाहोत्सव से लोगों की आस्था जुड़ी है। न केवल भारत, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में भी राम और जानकी का वास है। विवाह पंचमी महोत्सव पर राजा विदेह की नगरी जनकपुर में चार दिनों तक पूर्ण शराबबंदी रहेगी। मुर्गा, बकरा, अंडा व मछली आदि की बिक्री पर भी रोक होगी। इलाके के तमाम मांसाहारी होटल बंद कर दिए जाते हैं। इस बार भी चार से आठ दिसंबर तक सरकार ने मांस-मदिरा की खरीद, बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। हालांकि, इलाके के दुकानदार स्वत: चार-पांच दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद कर देते हैं।
शुक्रवार से जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में मछली, मांस और शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध सप्ताह भर चलने वाले विवाह पंचमी उत्सव को लक्षित करते हुए शुक्रवार से जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में मछली, मांस और शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका व स्थानीय प्रशासन ने शनिवार से नगरपालिका में मछली, मांस व शराब की बिक्री व वितरण पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया है। उपमहानगर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रद्युम्न प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि विवाह पंचमी पर्व को देखते हुए आज से 10 दिसंबर तक मांस, शराब और नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम के तहत जनकपुरधाम नगर दर्शन, फूलवारी लीला, धनुष यज्ञ, तिलकोत्सव, मटकोर, स्वयंवर और विवाह और रामलेवा विधि का आयोजन किया जा रहा है।
विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर उत्सवी रंग में रंगा जनकपुरधाम
विवाह पंचमी महोतसव को लेकर जनकपुरधाम उत्सवी रंग में रंग चुका है। हर साल की तरह इस साल भी उत्सवी माहौल में प्रभु श्रीराम-जानकी का विवाहोत्सव मनाया जा रहा है। सात दिवसयीय इस महोत्सव में शामिल होने सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा देश के विभिन्न कोनों भारत से भी लोग पहुंचने लगे हैं। हालांकि, इस बार भी जनकपुर में विवाहोत्सव का आयोजन सामान्य रूप से स्थानीय स्तर पर मनाया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत जनकपुरधाम नगर दर्शन, फूलवारी लीला, धनुष यज्ञ, तिलकोत्सव, मटकोर, स्वयंवर और विवाह और रामकलेवा के आयोजन किया जा रहा है। जानकी मंदिर को रंगीन बल्बों से सजाया गया है। शाम ढलते ही इसकी जगमग रोशनी से पूरा इलाका प्रकाशमय हो जाता है। सप्ताह भर चलने वाले विवाह पंचमी उत्सव के मद्देनजर शुक्रबार से जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका क्षेत्र में मछली, मांस और शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपमहानगर पालिका व स्थानीय प्रशासन ने मछली, मांस व शराब की बिक्री व वितरण पर रोक लगाने का नोटिस जारी कर दी है। उपमहानगर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रद्युम्न प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि विवाह पंचमी पर्व को देखते हुए 10 दिसंबर तक मांस, शराब और नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।