सीतामढ़ी: भांजा ही निकला मामा का सुपारी किलर, धोखे से ले गया भुतही और रास्ते में चली गोलियां

होमगार्ड जवान के पुत्र सुरेंद्र महतो हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने भांजे व बेला के एक शख्स समेत आठ पर दर्ज कराई प्राथमिकी। मृतक की पत्नी सुनिता ने पुलिस को बताया भांजे ने कैसे रची हत्या की साजिश।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:47 PM (IST)
सीतामढ़ी: भांजा ही निकला मामा का सुपारी किलर, धोखे से ले गया भुतही और रास्ते में चली गोलियां
त्या का आरोप उस एक शख्स पर लगा है जो मृतक का भांजा था

सोनबरसा (सीतामढ़ी), संस : सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 77 के बेला गांव में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में सनसनीखेज वाकया सामने आया है। इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में गैंगवार की घटना आपसी रंजिश की निकली है। हत्या का आरोप उस एक शख्स पर लगा है जो मृतक का भांजा था और उसी के साथ मोटरसाइकिल से भुतही बस स्टैंड जा रहा था। मृतक सुरेंद्र महतो कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव निवासी व नगर महिला थाना में होमगार्ड के पद पर कार्यरत शिवजी महतो का पुत्र था। मृतक सुरेंद्र महतो की पत्नी सुनीता देवी ने जिन दो लोगों के नाम इस हत्याकांड में लिया है उनमें उसका भांजा इंदरवा का अनिल कुमार भी शामिल है। इस केस में छह अन्य भी आरोपित किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की दिशा अब बदल गई है। भांजे को पुलिस ने घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया था। सुनिता के आरोपों के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह जेल जाएगा। थानाध्यक्ष गौड़ीशंकर बैठा ने बताया कि आरोपित भांजे ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। यह भी स्वीकार किया है कि उसने ही अपराधियों के साथ मिलकर हत्या की षडय़ंत्र रची थी। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ तो घटना में नया मोड़

सुनीता के बयान के अनुसार, रविवार को थाना क्षेत्र के बेला गांव में अपने भांजे के साथ बाइक से जा रहे सुरेंद्र महतो को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। आवेदन में कहा है कि उसके पति दिल्ली में ई-रिक्शा चलाते थे। तीन महीना पूर्व लॉकडाउन लगने के पश्चात परिवार के साथ घर आ गए थे। आठ-नौ दिन पहले इनरवा निवासी दरेश महतो का पुत्र अनिल महतो उसके पति के साथ बैठकी करने लगा। इस दौरान साथ मीट-मछली खाता। 20 जून को इनरवा में वह अपनी बहन किरण देवी के यहां भोज खाने गए थे। भोज के पश्चात अनिल साजिश एवं षडय़ंत्र के तहत दिल्ली का टिकट कटाने के बहाने भुतही लेकर जा रहा था। जाने के क्रम में पीछे से आए अपराधियों ने बेला में अंधाधुंध फायङ्क्षरग शुरू कर दी। जिससे उसके पति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आवेदन में कहा कि उसे पूर्ण विश्वास है कि पति की हत्या करवाने में अनिल महतो, बेला गांव के नागेश्वर महतो के पुत्र विवेक कुमार सहित छह अन्य अज्ञात अपराधियों के हाथ हैं। इन्हीं लोगों की साजिश एवं षडय़ंत्र से घटना को अंजाम दिया गया है। ।

बाइक से भुतही जाने के दौरान मारी गई गई गोली, पीछे बैठा था अनिल महतो

बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने जिस तरह से होमगार्ड के जवान शिवजी महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो (35) को भून डाला, उसके पीछे की वजह पुलिस गैंगवार ही कारण मान रही है। पुलिस कप्तान का भी कहना है कि उसका जरायम की दुनिया से वास्ता रहा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव में ही भोज खाकर गांव के रिश्ते में भांजे अनिल महतो के साथ बाइक से दिल्ली जाने के लिए बस का टिकट बुङ्क्षकग कराने भुतही जा रहा था। इसी बीच बेला गांव में रहमत शेख के घर के पस जैसे ही पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे तीन नकाबपोश अपराधियों ने सुरेंद्र को रुकने का इशारा किया। सुरेंद्र ने बाइक रोकी और अपराधी से कुछ देर बातचीत भी की। एक अपराधी ने सुरेंद्र की कनपटी में पिस्टल से दो गोली मार दी। इसके बाद सभी अपराधी बेला गांव होते हुए मुबारकपुर की तरफ भाग निकले। एक प्रत्यदर्शी ने गुमनामी की शर्त पर बताया कि अपराधी व सुरेंद्र के बीच कुछ देर तक हाथापाई भी हुई। इसके बाद गोली मार दी। उस बाइक पर भांजा अनिल भी सवार था लेकिन, उसे खरोंच तक नहीं आई। इस घटना के बाद पुलिस के नीचे से उपर तक के पदाधिकारियों ने मृतक को भी आपराधिक प्रवृति का करार दे दिया। यह भी बताया कि उसके विरूद्ध सोनबरसा व कन्हौली थाने में आपराधिक मामले दर्ज थे। एक मामले में वह जेल भी गया था।  

chat bot
आपका साथी