राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय बोले, श्रीराम मंदिर में सभी वर्गों की आस्था

Shriram temple construction fund collection गरीबनाथ मंदिर में निर्माण निधि अभियान की राजस्व व भूमि सुधार एवं कानून मंत्री ने की शुरुआत। उत्तर बिहार प्रांत अभियान प्रमुख राजकिशोर ने कहा देश में एक करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पहुंचेंगे।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:00 AM (IST)
राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय बोले, श्रीराम मंदिर में सभी वर्गों की आस्था
बाबा गरीबनाथ मंदिर में इसका शुभारंभ मंत्री रामसूरत राय ने कूपन काटकर राहगीर से की।

मुजफ्फरपुर, जासं। Shriram temple construction fund collection: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को महानगर के 11 नगर क्षेत्रों में समर्पण निधि संग्रह की शुरुआत हुई। बाबा गरीबनाथ मंदिर में इसका शुभारंभ राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार और कानून मंत्री रामसूरत राय ने कूपन काटकर राहगीर से की। उन्होंने कहा, मंदिर में सभी वर्गों की आस्था है। चाहे सक्षम हो या अक्षम। समृद्ध हो या आम आदमी। सभी वर्ग-धर्म के लोग इसमे सहयोग दे रहे हैं। अयोध्या मे बनने वाला श्रीराम मंदिर विश्व मे सबसे बड़ा और अलौकिक होगा।

उत्तर बिहार प्रांत अभियान प्रमुख राजकिशोर सिंह ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा परिवारों तक टोली बनाकर जाएंगे। ताकि, कोई व्यक्ति श्रीराम मंदिर में सहयोग से वंचित नहीं रहे। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की योजना बनाई गई है। यह मंदिर राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक होगा।

महानगर अभियान प्रमुख कृष्ण मुरारी भरतिया ने कहा कि महानगर के सभी 11 नगरों से अभियान की शुरूआत हो गई। यह 27 फरवरी तक चलेगा। हर गली व घर तक जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में यह अभियान है। जिला से लेकर वार्ड के पदाधिकारी इस अभियान में तन्मयता से लगेंगे। उनके एजेंडे में श्रीराम मंदिर हमेशा से रहा। भव्य मंदिर बनाने मे भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रचार प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार को सभी नगर मे मोटरसाइकिल प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

 इस दौरान मंदिर प्रशासक पंडित विनय पाठक, अभिषेक पाठक, चंद्रमोहन खन्ना उर्फ चन्नी, संजय मुरारका, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, अशोक कुमार, सचिन कुमार, पवन दूबे, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, मुकेश चंद्रवंशी, संजीव झा, अमरेश कुमार विपुल, डॉ. रागिनी रानी, नीरज शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रणव भूषण, सिद्धार्थ कुमार, सुजीत चौधरी, अभिषेक सौरभ, दीपक पोद्दार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी