शिवहर के परदेशिया में श्रीराम कथा का आयोजन आज से, अयोध्या के महंत करेंगे कथावाचन

Ram Katha in Sheohar अयोध्या के दशरथ महल बड़ी स्थान के महंत महंत श्री बिंदु आचार्य देवेंद्र प्रसाद करेंगे कथावाचन। परदेशिया गांव के मखौड़ा मंदिर महंत सूरज नारायण दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर संतों का स्वागत किया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:36 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:36 AM (IST)
शिवहर के परदेशिया में श्रीराम कथा का आयोजन आज से, अयोध्या के महंत करेंगे कथावाचन
शिवहर: अयोध्या से शिवहर पहुंचे संतों का स्वागत करते लोग।

शिवहर, जागरण संवाददाता। शहर से सटे परदेशिया गांव स्थित परदेशिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार से श्रीरामकथा सप्ताह की शुरूआत होगी। अयोध्या के दशरथ महल बड़ी स्थान के महंत महंत श्री बिंदु आचार्य देवेंद्र प्रसाद के निर्देशन में अगले सात दिनों तक इलाके के लोगों को रामकथा का रसपान कराया जाएगा। संगीत की सुर लहरियों के बीच अयोध्या के संत कन्हैया जी का कथावाचन एवं प्रवचन होगा। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के कई संत भी संगीतमय श्रीराम कथा व प्रवचन में भाग लेंगे।

 श्रीराम कथा को लेकर इलाके में उत्साह है। वहीं इलाका भक्तिमय हो गया है। आयोजकों द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। श्रीराम कथा को लेकर अयोध्या स्थित दशरथ महल बड़ी स्थान के महंत श्री बिंदु आचार्य देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अयोध्या से संतों का दल परदेशिया गांव पहुंचा। परदेशिया गांव के मखौड़ा मंदिर महंत सूरज नारायण दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर संतों का स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह ताजपुर सरपंच मुकेश कुमार सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रमोद राय व वार्ड सदस्य नवल किशोर सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी संतों का भव्य स्वागत किया।

 सरपंच सह कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा है कि संत श्री बिंदु आचार्य महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य जी के निर्देशन में ताजपुर पंचायत के परदेशिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पहली मार्च से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या से पधारे संत कन्हैया जी का संगीतमय कथावाचन एवं प्रवचन का कार्यक्रम भी होगा। इसका समापन छह मार्च को किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी अध्यात्म प्रेमियों को उक्त राम कथा में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी