पश्‍च‍िम चंपारण में चौकाने वाली घटना, बेतिया राज के रेकड़ रूम से महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी

West Champaran बेत‍िया राज के यहां कपड़े में लपेट कर रखे गए चार बंडल महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी वेंटिलेटर काट चोरों ने घटना को दिया अंजाम मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल‍िस ने जाच पड़ताल शुरू कर दी है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:15 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में चौकाने वाली घटना, बेतिया राज के रेकड़ रूम से महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी
पश्‍च‍िम चंपारण में बेत‍िया राज के यहां कागजात की चोरी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍ि‍म चंपारण (बेतिया), जासं। चोरों ने बेतिया राज के रेकड़ रूप से बीती रात महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी कर ली है। रेकड़ रूम का वेंटिलेटर काट चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को राज के कर्मी कार्यालय में गए तो वेंटिलेटर टूटा देख कर्मी सन्न रह गए। कर्मियों ने बाद में इसकी सूचना राज मैनेजर को दी। बेतिया राज के नाजिर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि कपड़े में लपेट कर रखे गए करीब चार बंडल महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी हुई है। चोरी गये कागजात बेतिया राज के जमीन से संबंधित है।

कागजातों की चोरी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं है। चोर सिर्फ कागजात ही क्यों ले गए, इसे लेकर लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। बेतिया राज से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि कागजातों की चोरी के बाद बेतिया राज की जमीन ढूंढने, अतिक्रमित जमीनों की जानकारी जुटाने में मुश्किल आ सकती है। बेतिया राज में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई बार राज की बेशकीमती सामान की चोरी हो चुकी है। नाजीर ने बताया कि चोरी के बाद राज मैनेजर के निर्देश पर नगर थाना में आवेदन दे दिया गया है।

राज प्रबंधक विनोद कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि अभी वे बाहर हैं। कर्मियों ने कपड़े में बांध कर रखे गए दो-तीन बस्ते चोरी होने की सूचना दी है। प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन देने को कहा गया है। किन-किन कागजातों की चोरी हुई है इसकी जांच की जा रही हैै। इधर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि उन्हें राज में चोरी की वारदात की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताते चलें क‍ि पुल‍िस को मामले की जानकारी होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। इन द‍िनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी