शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: तीन में से दो मुखियों की गई कुर्सी, एक ने बनाई हैट्रिक

शिवहर में पंचायत चुनाव में एक बार फिर नये चेहरों को कमान।नवाब हाईस्कूल परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतगणना जारी। तरियानी प्रखंड की आठ सीटों पर मतगणना जारी। जिला परिषद सीट से निवर्तमान जिला पार्षद मनीष कुमार जीते।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:01 PM (IST)
शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: तीन में से दो मुखियों की गई कुर्सी, एक ने बनाई हैट्रिक
पूर्व मुखिया मनोज कुमार की पत्नी और निवर्तमान मुखिया अंजली कुमारी ने जीत की हैट्रिक बनाई है। फोटो: जागरण

शिवहर, जासं। जिले की तरियानी प्रखंड की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव बाद शुक्रवार की सुबह से नवाब हाईस्कूल परिसर में मतगणना जारी है। अबतक जारी तीन पंचायतों के चुनाव परिणाम में दो मुखियों की कुर्सी छीन गई है। जबकि, एक निवर्तमान मुखिया ने जीत का क्रम बरकरार रखा है। साथ ही जीत की हैट्रिक बनाने में कामयाबी पाई है। तरियानी प्रखंड की हिरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार ने जीत दर्ज की है। पंकज कुमार ने 1801 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सुनैना कुमारी को 488 मतों से हराया है। सुनैना को 1313 मत मिले है। जबकि, माधोपुर छाता से मुखिया पद पर नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है।

नीरज ने 1290 मत प्राप्त कर जयमाला देवी को 226 मतों से हराया है। जयमाला देवी को 1064 मत मिले है। दोनों पंचायतों के निवर्तमान मुखियों को करारी हार मिली है। सलेमपुर पंचायत से पूर्व मुखिया मनोज कुमार की पत्नी और निवर्तमान मुखिया अंजली कुमारी ने जीत की हैट्रिक बनाई है। वह काफी करीबी मुकाबले में नौ मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। अंजली कुमार को 1380 और निकटतम प्रतिद्वंदी सुंदर मणी को 1371 मत मिले है। इधर, जिला परिषद सीट से पूर्व अध्यक्ष सह निवर्तमान जिला पार्षद मनीष कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी