शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मतदाता सूची में बदलाव से प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ी

मामले को लेकर मतदाताओं ने अधिकारियों से शिकायत की है। लोगों का आरोप हैं कि जानबूझ कर साजिश के तहत मतदाता सूची में हेराफेरी की गई है। सूची में हेरफेर के चलते मुखिया सरपंच जिप सदस्य व पंसस पद के लिए मतदान में कोई परेशानी नहीं होगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:17 AM (IST)
शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मतदाता सूची में बदलाव से प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ी
वार्ड पांच के मतदाताओं का नाम वार्ड छह और आठ में होने से परेशानी।

शिवहर, जासं। पंचायत चुनाव के तहत जारी सूची में हेराफेरी के चलते इलाके के मतदाता फेरे में फंस गए है। इसके चलते मतदाताओं को दूसरे वार्ड के लिए प्रतिनिधि चुनने की मजबूरी आ गई है। ताजा मामला पिपराही प्रखंड का हैं। इस प्रखंड के मोहनपुर समेत कई पंचायतों की मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते लोगों में आक्रोश दिख रहा है। मोहनपुर पंचायत के वार्ड पांच व छह के दर्जनों मतदाताओं का नाम दूसरे वार्ड की सूची में दर्ज करा दिया गया है। इससे मतदाताओं में उहापोह है। मामले को लेकर मतदाताओं ने अधिकारियों से शिकायत की है। लोगों का आरोप हैं कि जानबूझ कर साजिश के तहत मतदाता सूची में हेराफेरी की गई है। सूची में हेरफेर के चलते मुखिया, सरपंच, जिप सदस्य व पंसस पद के लिए मतदान में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन वार्ड सदस्य और पंच का चयन लोगों को दूसरे वार्ड से करना होगा। पिपराही प्रखंड के मोहनपुर गांव वार्ड छह के मतदाता फेकन ठाकुर, उनके स्वजन सहित दर्जनों लोगों का नाम वार्ड पांच की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। 

मतदाता सूची के क्रम संख्या 451 पर फेकन ठाकुर, 454 पर तेतरी देवी, 457 पर शंभू ठाकुर व 460 पर परमजीत कुमार आदि वार्ड छह के मतदाता है। इनका आवासीय मकान भी वार्ड छह में है। बावजूद इसके इन लोगों का नाम वार्ड पांच की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। वार्ड आठ के बीरबल पासवान का नाम वार्ड छह की मतदाता सूची के क्रम संख्या 143 पर दर्ज कर दिया गया है। वार्ड आठ के मतदाता सुनील पासवान का भी नाम वार्ड संख्या छह की मतदाता सूची में क्रम संख्या 140 पर दर्ज कर दिया गया है। मोहनपुर पंचायत की मतदाता सूची में ऐसे दर्जनों लोग हैं जिनका नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में कर दिया गया है। ऐसे में इन लोगों में नाराजगी है। इन मतदाताओं का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के वलते न केवल दूसरे वार्ड का चक्कर लगाना पड़ेगा बल्कि अपने वार्ड से जनप्रतिनिधि का चयन करने के बदले दूसरे वार्ड के जनप्रतिनिधि का चयन करना पड़ेगा। बताते चलें कि, पिपराही प्रखंड में नौवे चरण में 29 नवंबर को मतदान होना है। 

chat bot
आपका साथी