श‍िवहर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: नक्सली गढ़ में भी वोटरों के बीच दिखा लोकमंत्र के महापर्व का उत्साह

शिवहर जिले में 11 बजे तक 26.14 फीसद मतदान। तरियानी प्रखंड की 16 पंचायतों में से आठ पंचायतों के 116 बूथों पर प्रशासनिक व्यवस्था के बीच कराया गया मतदान। सुबह से ही बूथों पर दिखी मतदाताओं की कतार। होती रही वोटों की बारिश।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:37 PM (IST)
श‍िवहर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: नक्सली गढ़ में भी वोटरों के बीच दिखा लोकमंत्र के महापर्व का उत्साह
शिवहर ज‍िले बूथ संख्या 104 पर लगी मतदाताओं की भीड़। जागरण

शिवहर, जासं। जिले के तरियानी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार की सुबह से वोटों की बारिश जारी है। नक्सली गढ़ माने जाने वाले तरियानी प्रखंड की 16 पंचायतों में से आठ पंचायतों के 116 बूथों पर प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी है। इनमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है। सभी 116 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 59 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, आठ स्ट्राइकिंग सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट व दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा क्यूआरटी की टीमें गश्त लगा रही है। बूथों पर कोरोना जांच और टीकाकरण के अलावा वोटरों के थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था की गई है।

सुबह से ही डीडीसी विनोद दुहन, एडीएम शंभु कुमार, शंभु शरण, एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी और एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय आदि की टीम बूथों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रही है। उधर, बेलहिया स्थित मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के दो गुटों के बीच हल्की झड़प के चलते कुछ देर तक मतदान रूका रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित की है। उधर, डीएम सज्जन राजशेखर और एसपी डॉ. संजय भारती ने स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान का निर्देश दिया है। डीएम एसपी ने मतदान के दौरान उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताते चलें कि, नक्सल प्रभावित तरियानी प्रखंड को दो भागों में बांटकर मतदान कराया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को आठ पंचायत में मतदान हो रहा है। शेष बचे आठ पंचायतों में आठ दिसंबर को मतदान होगा। इन आठ पंचायतों में जिला परिषद की एक, मुखिया व सरपंच के आठ-आठ, पंसस के दस, पंच व वार्ड सदस्य के 96-96 समेत कुल 199 पद के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए 350 महिला व 508 पुरुष समेत कुल 878 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि, मतदाताओं की कुल संख्या 65 हजार 70 है। इनमें 30,565 महिला व 34,511 पुरुष मतदाता शामिल है।

chat bot
आपका साथी