शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम के लिए चयन, अंडर-16 में बिहार से नेतृत्व करेंगे सीतामढ़ी के सत्येंद्र

शिवहर शहर के वार्ड पांच प्रतापनगर के रहने वाले हैं मृत्युंजय कुमार सिंह अंडर-25 बिहार टीम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जिले में उत्साह इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 21 सदस्यीय टीम में मृत्युंजय भी शामिल हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 02:36 PM (IST)
शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम के लिए चयन, अंडर-16 में बिहार से नेतृत्व करेंगे सीतामढ़ी के सत्येंद्र
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-25 बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे श‍िवहर मृत्युंजय।

शिवहर, जासं। बिहार के सबसे छोटे और पिछड़े जिले शिवहर में भले ही खेल का माहौल नहीं है। स्टेडियम विहीन जिले में खेल संसाधनों का अभाव बरकरार है। बावजूद इसके समय-समय पर इलाके के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करते रहे है। इसी क्रम में ताजा नाम जुड़ा हैं शिवहर शहर के वार्ड पांच प्रतापनगर निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह का। शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम अंडर-25 के लिए चयन हुआ है। वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-25 बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 21 सदस्यीय टीम में मृत्युंजय भी शामिल है। इस टीम के साथ प्रशिक्षण के लिए मृत्युंजय हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने मृत्युंजय के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने कहा हैं कि मृत्युंजय का राज्यस्तरीय टीम में चयन शिवहर जिले के लिए सुखद संदेश है। जिला फुटबान संघ के सचिव मंटू सिंह ने मृत्युंजय की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं कहा हैं कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाओं को तराशने की। उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि यह शिवहर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताया कि नवीन कुमार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निबंधित खिलाड़ी है।

अंडर -25 आयु वर्ग के राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सेलेक्शन ट्रायल के लिए इनका नाम भेजा गया था। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में मृत्युंजय का सेलेक्शन हुआ है। पूरी टीम हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। बताते चलें कि यह पहला मौका है जब अंडर-25 राज्यस्तरीय क्रिकेट टीम में शिवहर से किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है।

अंडर-16 में नेशनल क्रिकेट लीग का बिहार से नेतृत्व करेंगे सीतामढ़ी के सत्येंद्र

सीतामढ़ी । अंडर-16 में दिल्ली में होने वाले नेशनल क्रिकेट लीग के लिए बिहार का नेतृत्व सीतामढ़ी के सत्येंद्र कुमार को मिला है। उसका चयन 25-28 अक्टूबर तक नालंदा के हिलसा में आयोजित प्रतियोगिता में किया गया था। जिसमें 15 खिलाड़ी चुने गए। अब दिल्ली में दिसंबर-जनवरी में बिहार की टीम अन्य राज्यों की टीम के खिलाफ खेलेगी। जिसमें सत्येंद्र एकमात्र सीतामढ़ी से चयनित हुआ है और बिहार की टीम का नेतृत्व करेगा। सत्येंद्र डुमरा के लगमा गांव निवासी नागेंद्र दास व उर्मिला देवी का पुत्र है। वह जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतामढ़ी में 10वीं कक्षा का छात्र है। सत्येंद्र ऑलराउंडर है। वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हुए सत्येंद्र ने अपनी मेहनत की बदौलत क्रिकेट जगत में धूमकेत की तरह उभरा है। उसकी सफलता पर जिलेवासियों को गर्व है।

chat bot
आपका साथी