गांधी के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों का था विश्वास और भरोसा

मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आचार्य जेबी कृपलानी मेमोरियल लेक्चर की छठी कड़ी में गांधी व मुस्लिम समुदाय पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 01:16 AM (IST)
गांधी के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों का था विश्वास और भरोसा
गांधी के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों का था विश्वास और भरोसा

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आचार्य जेबी कृपलानी मेमोरियल लेक्चर की छठी कड़ी में - गांधी व मुस्लिम समुदाय विषय पर चर्चा हुई। नई दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के इतिहास व संस्कृति विभाग के प्रो.जाबेद आलम ने गांधी व मुस्लिम समुदाय की चर्चा करते हुए कहा कि हिदू, सिख, मुसलमान, पारसी आदि मिलकर आजादी की लड़ाई व संविधान बनाने का काम किया। गांधी ने जिस आश्रम व्यवस्था, ग्राम राज, राम राज तथा अहिसा की चर्चा की वह पंथनिरपेक्ष व सर्व धर्म संभव को आगे बढ़ाने वाला था। गांधी के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों का विश्वास और जो भरोसा था वह काम देश के नेतृत्व करने वाले को करने की जरूरत है। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ.आइए दाउदी ने कहा कि आचार्य कृपलानी उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी की ओर से स्थापित विद्यालय में पढ़ाए थे और आज भी चल रहा है। दुनिया के कुछ गिनती भर परिवार के अमीर है जिन्होंने अपने आस आजादी के बाद आज तक धन को जमा किए है। युवकों से इसका प्रतिरोध करने तथा सत्ता व विपक्ष में बैठे लोगों द्वारा गुमराह होने से बचने की सलाह दी। युवाओं से गांधी के रास्ते पर विकल्प के तौर पर चलने का आह्वान किया और कहा कि यह ही कृपलानी भी कहते थे।

इनकी रही भागीदारी

प्रो.रामचंद्र प्रधान, प्रो.आरएन शर्मा, डॉ.हरेंद्र कुमार, पूर्व कुलपति डॉ.अमरेंद्र नारायण यादव, प्रो. कौशल किशोर चौधरी, प्रो. शब्बीर अहमद, डॉ. अशोक शर्मा, धर्मवीर शुक्ला, रानू शंकर आदि शामिल रहे। आचार्य जेबी कृपलानी मेमोरियल कमेटी और आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र कुमार ने तथा डा. ब्रजेश कुमार शर्मा ने विषय वस्तु पर चर्चा की। संजीव साहु ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इससे पहले कृपलानी के प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ तो राष्ट्रगान से व्याख्यानमाला का समापन हुआ।

chat bot
आपका साथी